फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रिलेशनशिप में हैं तो न बनें चिपकू, इन बातों का रखें ख्याल

Mon, 15 Jul 2019 12:52 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
relationship

नया रिलेशनशिप बेहद नाजुक होता है। इसे फलने-फुलने में वक्त लगता है। रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक-ठाक लगता है। लेकिन, धीरे-धीरे रिलेशनशिप में हुई छोटी से चूक भी भारी पड़ने लग जाती है। कई बार अनजाने में बोले गए शब्दों की वजह से भी हमारा रिलेशनशिप खतरे में पड़ जाता है। कई बार हम ऐसे कदम उठा देते हैं, जो पार्टनर को पसंद नहीं आते हैं। आइए जानते हैं रिलेशनशिप में किन बातों का ख्याल रखें

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
relationship

सार्वजनिक स्थलों पर रोमांस करने से बचें
सार्वजनिक स्थलों पर संभल कर चलें। अगर आपके पार्टनर को आपका हाथ पकड़ना, गले में हाथ डालकर चलना पसंद नहीं आ रहा, उसे इससे असहज महसूस हो रही है तो ऐसा करने से बचें। सार्वजनिक स्थलों पर प्यार प्रदर्शित करने की अपनी भावना पर काबू रखें। 

 

विज्ञापन

3 of 8
relationship tips

इमोशनल मैसेज न भेजें
रिलेशन में आने के कुछ ही दिनों बाद इमोशनल मैसेज भेजना शुरु न करें। इसकी बजाय नॉर्मल और संक्षिप्त मैसेज भेजें। इसके अलावा दिनभर फोन पर बातचीत और मैसेज करने से बचे। अपनी दिनभर की डिटेल एक दूसरे के साथ शेयर करने से बचें। एल्कोहल के सेवन के बाद अपने पार्टनर को फोन न मिलाएं।

 

4 of 8
relationship

जल्दी-जल्दी न मिले
नए रिलेशनशिप में मिलने की जल्दबाज़ी कतई न करें। रोज़ मिलने की जगह हफ्ते में मिलने का दिन निर्धारित कर लें। पहली बार जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो आपका मन हर पल अपने लवर्स के साथ बिताने को करता है। ऐसा करना कपल्स को अच्छा भी लगता है, लेकिन कई बार इस चक्कर में उनके दूसरे ज़रूरी काम प्रभावित हो जाते हैं। इसकी वजह से बाद में परेशानी उठानी पड़ती है।

 

विज्ञापन

5 of 8
relationship - फोटो : file photo

चेपू न बने
रिलेशनशिप में एक- दूसरे को स्पेस देना बेहद ज़रूरी होता है। इससे रिलेशनशिप मज़बूत होती है। जब आप नए रिलेशनशिप में हो तो चेपू कतई न बने। इससे आपके पार्टनर को असहज हो सकती है और आपका रिलेशन बिगड़ सकता है। ज़रूरत के हिसाब से ही अपने पार्टनर या लवर्स को महत्व दें।

 

विज्ञापन

6 of 8
relationship

बातचीत
जब रिलेशन नया-नया होता है तो लवर्स का मन एक दूसरे से बातचीत करने के लिए उतावला रहता है। ऐसे में ध्यान रखें कि बातचीत में जल्दी अंतरंग न हों। आप बातचीत के दौरान एक दूसरे की म्यूज़िक, मूवी और बुक्स के बारे में पसंद और नापसंद जाने। इससे आपको एक दूसरे के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

 

विज्ञापन

7 of 8
relationship - फोटो : file photo

दोस्तों से मिलाने की जल्दबाजी न करें
दोस्तों से अपने पार्टनर को मिलाने की जल्दबाज़ी न करें। क्या पता आपके पार्टर न चाहता हो कि अभी उनके रिलेशनशिप के बारे में किसी को पता चले। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को दोस्तों से मिलाने की जल्दी करेंगे तो उसे असहज महसूस हो सकती है। 

 

विज्ञापन

8 of 8
relationship - फोटो : file photo

गिफ्ट देने की जल्दबाज़ी न करें
पहले रिलेशनशिप को थोड़ा आगे बढ़ने दें तब जाकर गिफ्ट दें। इसके अलावा हर बार मिलने पर गिफ्ट कतई न दें। ज़्यादा गिफ्ट देने से भी आपका पार्टनर असहज महसूस कर सकता है। गिफ्ट से उसके घर को भरने की जगह उसके दिल में अपने लिए जगह बनाएं। हर बात पर गिफ्ट में पैसे खर्च करने की बजाय उन्हें बचाएं, जब आपका रिलेशनशिप परिपक्व हो जाएगा तब वह पैसे आपके काम आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें