अगर कोई ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के सामने लिव-इन में रहने का प्रस्ताव रखता है तो लड़की के मन में बहुत से सवाल उठने लगते हैं। कई लड़कियां तो ये तक सोचने लगती हैं कि शायद उनका पार्टनर यौन संबंध बनाने की वजह से ये प्रस्ताव रख रहा है। लेकिन इसके कई दूसरे कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि लड़के लिव-इन रिलेशन में रहना क्यों पसंद करते हैं।
विज्ञापन
तो इस वजह से लड़के पसंद करते हैं लिव इन रिलेशनशिप
2 of 8
- लिव-इन में रहने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि उन्हें कहीं बाहर जाने के लिए किसी और की जरूरत नहीं पड़ती। वे जब चाहें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
तो इस वजह से लड़के पसंद करते हैं लिव इन रिलेशनशिप
3 of 8
- लड़के बहुत ही इमोशनल होते हैं। वे इसे किसी के सामने जाहिर नहीं करते। लेकिन अपनी पार्टनर के सामने वह बिना किसी डर के उसे जाहिर कर सकते हैं। उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब कोई उनके दिल का दर्द सुनता है।
तो इस वजह से लड़के पसंद करते हैं लिव इन रिलेशनशिप
4 of 8
- घर से बाहर रहने वाले कुछ लड़के बहुत आलसी हो जाते हैं। वे अपनी चीजों को व्यवस्थित तरीके से नहीं रखते। लेकिन अगर वह अपनी पार्टनर के साथ रहते हैं तो इस मामले में वह उसकी मदद करती है। जो उन्हें काफी पसंद आता है।
विज्ञापन
तो इस वजह से लड़के पसंद करते हैं लिव इन रिलेशनशिप
5 of 8
- लिव-इन में रहने से शादी से पहले की रिहर्सल हो जाती है। अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रहने से आप उसे अच्छे से जान पाते हैं जिससे बाद में दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन
तो इस वजह से लड़के पसंद करते हैं लिव इन रिलेशनशिप
6 of 8
- लड़कियों की तरह लड़कों को भी पसंद होता है जब पार्टनर बेवजह उन पर प्यार लुटाए। भले ही वह इस बात को खुलकर ना बोलते हों, लेकिन बात-बात पर जब गर्लफ्रेंड गले लगाती हैं तो वे बहुत खुश हो जाते हैं। जब वे बीमार पड़ते हैं तो चाहते हैं कि गर्लफ्रेंड उनके साथ रहे। ये भी एक वजह होती है लिव-इन में रहने की।
विज्ञापन
तो इस वजह से लड़के पसंद करते हैं लिव इन रिलेशनशिप
7 of 8
- लिव-इन में रहने का एक फायदा ये भी है कि वे एक-दूसरे पर फाइनेंशियली निर्भर नहीं होते। दोनों नौकरी करते हैं और अपना खर्च खुद उठाते हैं।
- लड़कियों के बालों में उंगली फेरना, बात-बात पर गले लगाना लड़कों को बहुत पसंद होता है। अगर वे लॉन्ग डिस्टेंस में हैं तो ये मुमकिन नहीं होता।
- अगर आप लिव-इन में रहते हैं तो आपको किसी भी तरह के सवालों का सामना नहीं करना पड़ता। पार्टनर आपके खर्चों को लेकर सवाल नहीं करती क्योंकि दोनों अपना-अपना खर्च उठाते हैं।
- लड़के चाहते हैं कि कोई उन्हें ये बताने के लिए हो कि वे कैसे लग रहे हैं। या वे किसी बात पर निर्णय नहीं ले पा रहे होते तो चाहते हैं कि कोई हो जो उनकी मदद कर सके। इसके लिए वे सिर्फ अपने पार्टनर पर ही भरोसा करते हैं।