रिश्तों में कई बार ऐसा दौर आता है जहां प्यार कम हो जाता है और इसकी वजह होती है असुरक्षा। मुसीबत तब होती है कि ये समझ नहीं आता कि असुरक्षा की भावना किस वजह पनप रही है। यहां हम कुछ वजहें बता रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सके कि कहीं आप भी तो ऐसे किसी दौर से नहीं गुजर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : getty images
कई बार अच्छे खासे रिश्ते के खराब होने की वजह बनता है पैसा। अगर आपका पार्टनर आपसे ज्यादा कमाता है तो हो सकता है कि आपके अंदर या उनके अंदर आए बदलाव की वजह पैसा हो सकता है। ये एक तरह की असुरक्षा की भावना पैदा करता है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : getty images
क्या आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपसे बेहतर दिखता है। ऐसे में भी असुरक्षा सी आती है। क्योंकि इससे भय हो जाता है कि कहीं किसी और खूबसूरत इंसान की वजह से आपको रिजेक्ट ना कर दिया जाए।
4 of 6
- फोटो : getty images
क्या पार्टनर आपसे शिकायत करने लगा है कि आप उतनी स्पेस नहीं देते जितना पहले देते थे। इसकी वजह हो सकती है पजेसिवनेस। अगर आप अपने पार्टनर के करीब किसी और के आने से असुरक्षा महसूस करते हैं तो इसे पजेसिवनेस कहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
किन्हीं खास वजहों से या फिर कई बार कुछ घटनाओं की वजह से भरोसा आहत हो तो काफी समय तक असुरक्षा घर कर जाती है। ऐसे में खुलकर बात करने से ही परेशानियां दूर होंगी।
अगर आपकी और पार्टनर की सोशल लाइफ में बहुत अंतर है तो भी ऐसी असुरक्षा सी हो जाती है। अगर पार्टनर देर रात पार्टियां करता है, कई लोगों के साथ मिलना जुलना है और आप इन सब से दूर रहते हैं तो एक असुरक्षा का भाव आना संभव है।