Ramadan Wishes 2026 In Hindi: इस्लाम धर्म के पाक महीने रमजान की शुरूआत हो गई है। ऐसे में अपनों को ऐसे मुबारकबाद संदेश भेजें, कि उनपर रहमतों की बारिश होने लगे।
Ramadan Wishes 2026 In Hindi: रमजान इस्लाम धर्म का एक बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण महीना है, जिसका इंतजार लोगों को सालभर रहता है। ये महीना मुसलमानों के लिए रोजा रखने, अल्लाह की इबादत करने, कुरान पढ़के अल्लाह की रहमत पाने का विशेष मौका लेकर आता है।
रमजान का ये पाक महीना इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने में आता है। इस महीने में न केवल रोजा रखा जाता है, बल्कि पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है। अब जब चांद दिखने के बाद इस महीने की शुरुआत अब हो चुकी है, तो लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
दरअसल, रमजान की शुरुआत के इस खास मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को मुबारकबाद भेजना एक अच्छा तरीका है। यहां हम रमजान के लिए कुछ खूबसूरत पैगाम शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं। इन संदेशों के जरिए आप अपने करीबियों को उनकी जिंदगी के खुशहाल होने की कामना कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
रमजान मुबारक स्टेटस इन हिंदी
- फोटो : अमर उजाला
रमजान आया बनकर रोशनी,
हर दिल में भर दे पाक बंदगी,
भूखे को रोटी, प्यासे को पानी,
यही है इस महीने की असली कहानी।
रमजान मुबारक
विज्ञापन
3 of 7
रमजान मुबारक स्टेटस इन हिंदी
- फोटो : अमर उजाला
रहमतों की बरसात है रमजान,
इबादतों की सौगात है रमजान,
दिल से करें दुआ और तौबा,
क्योंकि अल्लाह की खास इनायत है रमजान।
रमजान मुबारक
4 of 7
रमजान मुबारक स्टेटस इन हिंदी
- फोटो : अमर उजाला
चांद की रोशनी से नूर आया है,
रमजान का पाक महीना फिर से आया है,
दुआ है रब से आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो,
इसी दुआ के साथ रमजान मुबारक हो।
रमजान मुबारक
विज्ञापन
5 of 7
रमजान मुबारक स्टेटस इन हिंदी
- फोटो : अमर उजाला
चांद नजर आया, दिल मुस्कुराया,
रोज़ों का प्यारा महीना आया,
हर घर में खुशियों की बहार हो,
आपको रमजान बार-बार मुबारक हो।
रमजान मुबारक
विज्ञापन
6 of 7
रमजान मुबारक स्टेटस इन हिंदी
- फोटो : अमर उजाला
नफरत मिटे और प्यार बढ़े,
हर घर में अमन का दीप जले,
दुआ है रब से यही बार-बार,
रमजान लाए खुशियां अपार