फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: क्या पैसों की वजह से होता है झगड़ा? ऐसे करें बात, रिश्ता रहेगा मजबूत!

Wed, 18 Feb 2026 01:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

money management for couples: सही संवाद, पारदर्शिता और टीमवर्क से कपल्स पैसों को लेकर होने वाले झगड़ों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं बिना लड़ाई झगड़े के पैसों पर कैसे बात करें।
विज्ञापन
1 of 5
बिना झगड़े पैसों पर बात कैसे करें - फोटो : Adobe

Tips For Couple: रिश्तों में प्यार, भरोसा और समझदारी जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है पैसों को लेकर खुलकर बातचीत करना। अक्सर देखा गया है कि कपल्स के बीच झगड़ों की सबसे बड़ी वजह पैसा होता है। खर्च, बचत, जिम्मेदारियां और भविष्य की योजनाएं बनाते समय उनके बीच बहस होना सामान्य है। लेकिन अगर सही तरीके से बातचीत की जाए, तो पैसों पर चर्चा रिश्ते को मजबूत भी बना सकती है। रिश्ते में पैसा दुश्मन नहीं है, बल्कि समझदारी की परीक्षा है। सही संवाद, पारदर्शिता और टीमवर्क से कपल्स पैसों को लेकर होने वाले झगड़ों से बच सकते हैं। याद रखें, आप दोनों एक टीम हैं और टीम में जीत हमेशा साथ मिलकर होती है।


पैसों की बात पर झगड़ा क्यों होता है?
 

  • अलग-अलग परवरिश और सोच
  • खर्च करने की आदतों में फर्क
  • छुपे हुए कर्ज या खर्च
  • भविष्य को लेकर अलग प्लान


जब पारदर्शिता की कमी होती है, तो गलतफहमियां बढ़ती हैं। इस लेख में जानिए कि बिना लड़ाई के पैसे पर कैसे बात करें और अपने रिश्ते को बेहतर बनाएं।  

विज्ञापन

2 of 5
सही समय पर करें बात - फोटो : Freepik

1. सही समय और माहौल चुनें

पैसों पर बात कभी भी गुस्से या तनाव के समय न करें।

  • शांत माहौल में बैठें
  • मोबाइल और टीवी बंद रखें
  • बातचीत को बहस नहीं, चर्चा बनाएं


याद रखें, बातचीत का मकसद समस्या सुलझाना है, जीतना नहीं।


2. तुम नहीं, हम का इस्तेमाल करें

बात करते समय आरोप लगाने से बचें। जैसे, “तुम हमेशा ज्यादा खर्च करते हो।” इसके बजाए आप उनसे कहें, “हमें मिलकर खर्चों को मैनेज करना चाहिए।” इससे सामने वाला रक्षात्मक नहीं होगा।

विज्ञापन

3 of 5
बजट प्लान साथ में बनाएं - फोटो : istock

3. बजट प्लान साथ में बनाएं
 

एक साथ बैठकर मासिक बजट बनाएं।

  • फिक्स खर्च

  • बचत

  • इमरजेंसी फंड

  • एंटरटेनमेंट बजट

जब दोनों की सहमति होगी, तो झगड़े की संभावना कम होगी।


4. पूरी ईमानदारी रखें
 

अगर कोई लोन, क्रेडिट कार्ड बिल या बड़ी फाइनेंशियल जिम्मेदारी है, तो उसे छुपाएं नहीं। ईमानदारी रिश्ते की नींव मजबूत करती है।

 

4 of 5
रिलेशनशिप - फोटो : Adobe Stock

5. फाइनेंशियल गोल सेट करें
 

  • घर खरीदना

  • बच्चों की पढ़ाई

  • ट्रैवल प्लान

  • रिटायरमेंट

जब लक्ष्य साझा होंगे, तो पैसा लड़ाई की वजह नहीं, बल्कि सपनों का जरिया बनेगा।


6. इमोशनल समझदारी रखें
 

  • पैसा सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि भावनाओं से भी जुड़ा होता है।
  • कुछ लोग सुरक्षा के लिए बचत करते हैं, कुछ लोग खुशी के लिए खर्च।
  • एक-दूसरे की सोच को समझना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जरूरत हो तो एक्सपर्ट की मदद लें - फोटो : istock

7. जरूरत हो तो एक्सपर्ट की मदद लें
 

अगर पैसों को लेकर लगातार तनाव है, तो फाइनेंशियल प्लानर या रिलेशनशिप काउंसलर की मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं।


पैसों पर स्वस्थ बातचीत के फायदे
 

  • भरोसा बढ़ता है
  • पारदर्शिता आती है
  • भविष्य सुरक्षित होता है
  • रिश्ते में सम्मान बना रहता है
  • तनाव कम होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें