फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gift Idea For Brother: रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने आ रहा है भाई तो तोहफा देकर उसे कराएं खास होने का एहसास

Sun, 18 Aug 2024 11:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका भाई सिर्फ आपसे राखी बंधवाने के लिए काफी दूर से आ रहा है तो उसे कुछ खास तोहफा देकर उसके खास होने का एहसास कराएं। 
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : iStock
Gift Idea For Brother: राखी का दिन हिंदू धर्म में काफी अहम माना जाता है। इस दिन हर बहन ढेर सारे प्यार के साथ अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। इस दौरान वो भगवान से अपने भाई की लंबी उम्र की कामना भी करती है। इसके बदले में हर भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा करने का वचन देता है।

बचपन में तो भाई-बहन एक ही घर में रहते हैं, इसलिए राखी का त्योहार मनाना आसान रहता था लेकिन जैसे-जैसे बड़े होते हैं तो नौकरी और शादी की वजह से अलग-अलग शहरों में बस जाते हैं। दूर होने के बाद भी बहुत से लोग अपनी बहनों के पास राखी बंधवाने जाते हैं।

ऐसे में अगर आपका भाई भी बहुत दूर से आपके पास राखी बंधवाने आ रहा है तो आप भी उसे तोहफा दे सकती हैं। वैसे तो इस दिन भाई अपनी बहन को तोहफा देते हैं, लेकिन आप चाहे तो अपने भाई को तोहफा देकर उसे स्पेशल फील करा सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे तोहफों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप अपने भाई को दे सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Freepik
पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स

आजकल के लड़कों को ग्रूमिंग का काफी शौक होता है। ऐसे में आप अपने भाई को तोहफे में अच्छी क्वालिटी की शेविंग किट या स्किनकेयर सेट तोहफे में दे सकती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Pexel
 स्टाइलिश कपड़े
 
अगर भाई को स्टाइलिश दिखने का शौक है तो उसे उसकी पसंद के हिसाब से ही शर्ट या फिर टीशर्ट तोहफे में दें। अगर आपका बजट ज्यादा है तो जींस को भी एड कर सकती हैं। 
 

4 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : freepik
पर्स

अगर आप अपने भाई को कुछ ऐसी चीज तोहफे में देना चाहती हैं जो हमेशा उसके पास रहे तो आप अपने भाई तो एक अच्छी कंपनी का पर्स भी तोहफे में दे सकती हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
पसंदीदा किताब

बहुत से लोगों को किताबें पढ़ने का काफी शौक होता है। ऐसे में ये सबसे अच्छा विकल्प है। अपने भाई को उसके पसंदीदा लेखक की किताब तोहफे में दें। 
विज्ञापन

6 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Freepik.com
फिटनेस केयर गिफ्ट

आजकल के युवा लड़के अपनी सेहत का काफी ध्यान रखते हैं। ऐसे में अपने भाई को जिम से संबंधित कुछ चीज आप दे सकती हैं। इसके लिए जिम बैग भी एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : istock
हैंडमेड तोहफा

अगर आप अपने हाथ से कुछ बनाकर उन्हें तोहफे में देंगी तो इससे बेहतर तो कुछ हो ही नहीं सकता। अपने भाई के लिए कार्ड तैयार करें। इसमें अपने और उनके बचपन की तस्वीरें लगाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें