फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Wishes For Brother: राखी पर आकर्षक संदेश भेजकर भाई को महसूस कराएं खास

Sat, 17 Aug 2024 05:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां भाई के लिए सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं , जिन्हें राखी के मौके पर भाई को भेजकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं 2024 - फोटो : Amar ujala
Raksha Bandhan 2024 Wishes For Brother: श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। यह दिन भाई और बहन दोनों के लिए बेहद खास है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, जिस पर भाई बहन की सुरक्षा का वादा करते हैं।

भाई बहन एक दूसरे के पहले दोस्त होते हैं, जो आपस में चाहे जितना झगड़ लें लेकिन वक्त आने पर एक दूसरे के लिए दुनिया .से लड़ने को तैयार रहते हैं। भाई-बहन के बचपन का स्नेह बड़े होते होते कुछ सीमित हो जाता है। वह बहुत सी बातें एक दूसरे से कहने में झिझक ने लगते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर भाई से कुछ खास बातें कहना इस त्योहार को और भी यादगार बना सकता है।

रक्षाबंधन के मौके पर भाई को कुछ खास और स्नेहपूर्ण संदेश भेज सकती हैं और उन्हें बता सकती हैं कि वह आपके जीवन में कितने अनमोल हैं। यहां भाई के लिए सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं , जिन्हें राखी के मौके पर भाई को भेजकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
भाई से ज्यादा न कोई मुझसे उलझता है
ना भाई से ज्यादा मुझे कोई समझता है।

हैप्पी रक्षाबंधन भैया
 
विज्ञापन

3 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
भाई बहन का रिश्ता सबसे बड़ा होता है,
क्योंकि वो दिल से जुड़ा होता है।

हैप्पी राखी भैया

4 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
दिल में प्यार और होठों पर कड़वे बोल होते हैं,
दुख में साथ देने वाले भाई अनमोल होते हैं।

हैप्पी रक्षाबंधन भाई
विज्ञापन

5 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
खुशनसीब है वो बहन,
जिसके पास भाई होता है
चाहे कितने भी मुश्किल हों हालात
भाई हमेशा साथ होता है।

हैप्पी रक्षाबंधन भाई
विज्ञापन

6 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
तुम्हारे साथ मेरा बचपन यादगार रहा
तुम्हारे साथ मेरा हर दिन मजेदार रहा
जिंदगी भर इसी तरह बनकर रहना
मेरे पार्टनर इन क्राइम।

हैप्पी रक्षाबंधन मेरे भाई
विज्ञापन

7 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
माना तुमसे लड़ती हूं, झगड़ती हूं मैं
पर हक से तुमसे सब कह सकती हूं मैं
भाई का प्यार दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता है
तुम्हारे होने से दुनिया की सबसे लकी बहन हूं मैं।

हैप्पी रक्षाबंधन भाई
विज्ञापन

8 of 8
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
साथ-साथ खेले, साथ पले-बढ़े
मेरे भाई का प्यार कभी न कम पड़े।

हैप्पी रक्षाबंधन भाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें