फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल इस एक्ट्रेस संग लिव इन में रहे थे राजेश खन्ना, छोटे कपड़ों को लेकर किया था खूब टॉर्चर

Sat, 29 Dec 2018 08:55 AM IST
shubham लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
राजेश खन्ना
रोमांस के किंग राजेश खन्ना की 29 दिसंबर को 76वीं जयंती है। राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में 40 साल तक काम किया था। फिल्मों में वह जितने रोमांटिक थे, असल जिंदगी में भी इतने ही रोमांटिक थे। आज भी जब उनको याद किया जाता है तो उनका एक डायलॉग जेहन में गूंज उठता है- 'पुष्पा... आई हेट टियर्स'। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे उनके कुछ ऐसे अनछुए पहलुओं के बारे में जिन्हें आज भी याद किया जाता है।
विज्ञापन

2 of 11
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना और अंजू महेंदू्र के प्रेम के किस्से बॉलीवुड की गलियों में अक्सर चर्चाओं का विषय रहे हैं। अंजू और राजेश बचपन के साथी थे। दोनों ने पढ़ाई एक साथ एक ही कॉलेज से की है। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया। ये बात उन दिनों की है जब राजेश फिल्मों में काम पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। उस दौरान अंजू भी एक मॉडल थीं और एक्टिंग के लिए ट्राई कर रही थीं।
विज्ञापन

3 of 11
राजेश खन्ना
रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में राजेश अंजू का खूब ख्याल रखते थे। राजेश के करियर के लिए अंजू ने अपने सपनों को भी दरकिनार कर दिया था। धीरे-धीरे राजेश इंडस्ट्री में पैर जमाने लगे और अंजू की हर इच्छा को पूरा करने लग गये थे। जब राजेश को सफलता मिलनी शुरू हुई तो उन्होंने अंजू से उनका करियर छोड़ देने के लिए कहा।

4 of 11
rajesh khanna
अंजू, राजेश के प्यार में पागल थीं। उन्होंने राजेश के एक कहने पर अपना करियर छोड़, बस उनके सपनों को पूरा करने में लग गईं। दोनों एक ही घर में रहने लगे थे। अंजू, घर का सारा काम संभालती थीं और राजेश फिल्में करने में बिजी थे। राजेश की एक के बाद एक फिल्में हिट जा रही थीं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दारार आने लगी।
विज्ञापन

5 of 11
राजेश खन्ना
अंजू बहुत खुले विचारों वाली लड़की थीं और राजेश बेहद ट्रेडिशनल। सफलता के चरम पर पहुंचने के बाद भी राजेश अपनी पुरानी विचारधारा को खत्म नहीं कर पाए थे। अक्सर दोनों के बीच विचारों में मतभेद के चलते लड़ाई हो जाती थी। एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया था कि राजेश को उनकी स्कर्ट से लेकर साड़ी तक पहनने में दिक्कत रहती थी।
विज्ञापन

6 of 11
rajesh khanna
अंजू ने कहा था, 'वो बहुत पुराने विचार के थे। हमारे रिश्ते में हमेशा कंफ्यूजन रही। जब मैं स्कर्ट पहनती थी तो वो कहते थे कि तुम साड़ी क्यों नहीं पहनती। जब मैं साड़ी पहनती थी तब कहते थे कि साड़ी क्यों पहनी? खुद को भारतीय नारी की तरह प्रजेंट करने की कोशिश क्यों करती हो। इसके बाद हमारी बहुत लड़ाई होती थी। हमारा रिश्ता टूटने की वजह यही थी।'
विज्ञापन

7 of 11
rajesh khanna
स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया था, 'उनकी एक फिल्म फ्लॉप क्या हुई, वो झल्ला उठे। वो मूडी थे। उन्हें छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता था। वो बहुत ज्यादा चिंता करते थे। वहीं राजेश को ऐसा लगता था कि मैं उन्हें समय नहीं दे रही थी।' एक इंटरव्यू में राजेश ने भी अपना दर्द बयां किया था।

8 of 11
राजेश खन्ना
राजेश कहते हैं, 'पूरा दिन स्टूडियो में बिताने के बाद जब मैं घर आता हूं तो मुझे एक नोट मिलता है जिसमें लिखा होता है कि मैं पार्टी में जा रही हूं। मैं उसके साथ अकेले में समय बिताना चाहता था। लेकिन वो अपने दोस्तों के साथ एंज्वॉय कर रही होती थी।' अंजू को राजेश के साथ रहने वाले उन लोगों से भी दिक्कत थी जो सुपरस्टार की जी हुजीरी किया करते थे। 

9 of 11
rajesh khanna
रजेश खन्ना को ये भी लगता था कि अंजू उनकी मां के साथ समय नहीं बिताती हैं। वहीं इस पर अंजू का कहना था कि पहले वो राजेश को संभाले फिर उनकी मां को। इतना उनसे नहीं हो पाएगा। अंजू और राजेश 7 साल तक साथ रहे और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। अंजू का कहना था कि मैं बस एक सुपरस्टार को खुश करने का जरिया बन गई थी।

10 of 11
rajesh khanna
अंजू ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैंने उस वक्त राजेश के लिए अपना करियर दांव पर लगा दिया था जब मुझे मॉडलिंग के लिए सबसे ज्यादा फीस मिला करती थी। उसने मुझे संजीव कुमार के साथ फिल्म भी नहीं करने दी। जबकि मैं करना चाहती थी। राजेश को एक हाउस वाइफ चाहिए थी ।' वहीं राजेश को लगता था कि अंजू को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलते थे। उन फिल्मों को छोड़कर अंजू ने कोई बड़ा त्याग नहीं किया।
विज्ञापन

11 of 11
Rajesh and Dimple Khanna
अंजू, राजेश को छोड़कर जा चुकी थीं। खबरें आईं कि अंजू के जाने के बाद राजेश उनसे बदला लेना चाहते थे। इसलिए जिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने अंजू कास्ट किया था उन्हें राजेश ने दोगुनी कीमत दी और कहा कि अंजू की ऐड फिल्म और मूवी उन्हें बेच दें। जिससे ये फिल्म कभी रिलीज ही ना हो पाए। अंजू को सबक सिखाने के लिए राजेश ने डिंपल कपाडि़या से शादी करने का फैसला किया। शादी वाले दिन राजेश ने अपनी बारात को अंजू के घर के नीचे से निकलवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें