Radha Ashtami 2024 Baby Girl Names On Radha : 11 सितंबर को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद राधा अष्टमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन राधा जी का जन्म हुआ था। कहते हैं कि कृष्ण और राधा एक दूसरे के पूरक हैं। राधा के बिना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और नाम का जाप तक अधूरा है। ऐसे में राधा रानी के नाम का जाप, कृष्ण के भजन के समान है।
अगर कृष्ण जन्माष्टमी से राधा अष्टमी के बीच आपके परिवार में किसी नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है यानी घर में बेटी का जन्म हुआ है तो उन्हें राधा रानी का स्वरूप माना जा सकता है। अपनी लाडली को राधा जी के सुंदर नामों में से एक नाम दे सकते हैं। इससे आप दिनभर राधा नाम का जाप भी कर लेंगे और राधा शब्द का अर्थ इतना मधुर है, जो कानों में जाते ही प्रेम और स्नेह की अनुभूति करा सकता है।
हालांकि राधा नाम अधिकतर लड़कियों का होता है, इसलिए राधा जी के 28 नामों में से सबसे सुंदर और आधुनिक नामों का चयन कर सकते हैं और अपनी लाडो का नामकरण कर सकते हैं। यहां आपको राधा रानी के सुंदर व आधुनिक नामों की सूची दी जा रही है।