आज का दिन यानी 8 फरवरी युवाओं के लिए बेहद खास है, क्योंकि हर साल की तरह आज ही के दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं और कहा जाता है कि इस दिन लोगों का प्यार मुकम्मल भी होता है। इसलिए इस दिन को वैलेंटाइल वीक यानी वैलेंटाइन हफ्ते का सबसे रोमांटिक दिन भी माना जाता है। इसलिए अगर आप भी किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो आप भी इस दिन का फायदा उठा सकते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।