फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Propose day 2019: टी शर्ट से लेकर यूट्यूब प्रपोजल तक, ये हैं प्रपोजल के 5 नये डिजिटल आइडियाज

Fri, 08 Feb 2019 11:33 AM IST
Prabudhh Jain लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
propose day - फोटो : social media
वेलेंटाइन वीक दस्तक दे चुका है। हर कपल के चेहरे पर एक अलग सी उत्सुकता नजर आ रही है। सभी की तमन्ना होती है इस वीक को स्पेशल और यादगार बनाने की, ऐसे में लोग रोज डे मनाने के बाद प्रपोज डे मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। कैसे अपने पार्टनर को प्रपोज कर उसे स्पेशल फील कराया जाए। इतना ही नहीं इसके लिए युवा कई तरह की प्लानिंग करते नजर आ रहे है। जैसे कुछ लोग अपने पार्टनर को स्पेशल गिफ्ट देकर प्रपोज करना चाहते हैं, तो वहीं कुछ लोग इस खास मौके पर पार्टनर को रिंग पहनाकर प्रपोज की सोच रहे हैं। कुछ युवा इतने उत्साहित हो गए हैं कि अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए इंटरनेट से अलग-अलग तरह के आइडिया ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी हैं परेशान तो आइए बताते है कुछ टिप्स जिससे आपकी परेशानी हो दूर जाएगी।


 
विज्ञापन

2 of 5
propose day - फोटो : social media
यूट्यूब प्रपोजल
प्रपोज डे के लिए पार्टनर के एक वीडियो भी तैयार कर सकते हैं। इस वीडियो में अपने दिल की सारी बातें अच्छे से रखें और इस वीडियो को यूट्यूब पर पोस्ट कर दें। इसके बाद एक सीरियस मेल लिख कर साथ में यह वीडियो भेजें। सोचकर ही अंदाजा लगा लीजिए, जब वह आपका यह वीडियो देखेंगी उनका कैसा रिएक्शन होगा। एक और बात ध्यान रखें वीडियो में अपनी बातें अच्छे से क्रिएटिव तरीके से रखें। आपका यह प्रपोजल आपकी प्रेमिका के दिल को छू लेगा।

विज्ञापन

3 of 5
propose day - फोटो : social media
अलार्म प्रपोजल
सबसे पहले एक ऑडियो रिकॉर्ड कर लें जिसमें आप अपने पार्टनर का नाम लेकर उन्हें प्यार से विश कर सकते हैं। अब आप किसी तरह से उनके फोन में यह ऑडियो ट्रांसफर कर दें और ऐसे टाइम पर इस ऑडियो के साथ अलार्म सैट कर दें। आप रात के दो बजे का अलार्म सैट कर सकते हैं क्योंकि यह ऐसा समय है जिस समय वो गहरी नींद में होंगी। आपकी पार्टनर यकीनन खुश हो जाएगी।

4 of 5
propose day - फोटो : social media
टी शर्ट प्रपोजल
प्रपोज कर दिल जीतने के लिए यह तरीका भी आपकी काफी मदद कर सकता है। एक सफेद प्लेन टी शर्ट लें। उस पर आप दोनों की तस्वीर और आपके दिल की बात को प्रिंट करवाएं। अब इस टी शर्ट को जैकेट के नीचे पहनकर अपने दफ्तर/कॉलेज के लिए घर से निकलें। रोजाना की तरह जहां जैसे आप लोग मिलते हो वहीं मिलें और उन्हें अकेले पाने की कोशिश करें। फिर एक प्यारी सी स्माइल के साथ अपनी जैकेट उतार उनके सामने खड़े हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
propose day - फोटो : social media
केक, चॉकलेट या उनकी किसी पसंदीदा चीज में छिपाकर रिंग दें  
आप अपनी प्रेमिका को केक या चॉकलेट में रिंग छिपाकर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही उसके रैपर उनके लिए प्यारा सा मैसेज भी लिख सकते हैं। आपका प्रपोज करने का तरीका और उस जगह को आपकी पार्टनर ताउम्र नहीं भूल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें