फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है लड़कों को प्रपोज करने का परफेक्ट तरीका, डरें नहीं बस ऐसे कह दें अपने दिल का हाल

Fri, 08 Feb 2019 11:33 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
purpose day - फोटो : social media
एक सही साथी चुनना अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होता है। प्रपोज डे आ गया है। बातें जो अब तक दिल में छुपी थी वह बयां करने का यह बिलकुल ठीक समय है। अगर आपको ऐसा पार्टनर मिल गया है जिसके साथ आपने पहले काफी समय साथ बिताया है और उसके साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती हैं। तो उनके रिंग के साथ आकर प्रपोज करने का इंतजार न करें बल्कि उन्हें खुद अच्छा सा सरप्राइज दें और हमेशा के लिए इसको यादगार स्टोरी बना दें। आज हम आपके साथ ऐसे ही कुछ बेस्ट प्रपोजल आइडिया शेयर करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
purpose day - फोटो : social media
अगर आपका पार्टनर एडवेंचरस है
अपने पार्टनर को एडवेंचरस डेट पर लेकर जायें। जैसे आप ट्रेकिंग या पैराग्लाइडिंग का प्लान कर सकती हैं। आप पैराग्लाइडिंग पर उड़ान भरने से पहले अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं या और भी कुछ क्रिएटिव सोचकर कुछ प्लान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
valentine day - फोटो : social media
टीवी देखना है पसंद
अगर आपके प्रेमी को टीवी देखना पसंद है। तो आप उनके किसी पसंदीदा शो या कोई न्यूज प्रोगाम बनाकर अपने दिल की बात कह सकते हैं।
 

4 of 6
purpose day - फोटो : social media
एनीमल लवर
अगर आपके पार्टनर को जानवरों से बहुत प्यार है या उनके पास कोई पालतू जानवर है, तो उस जानवर की मदद से आप कुछ इंट्रेस्टिंग तरीके से अपने दिल की बात बयां कर सकती हैं। आप चाहे तो अपने पैट को प्यारा से ड्रेस पहनाकर उस पर अपना मैसेज लिख प्रपोज कर सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
purpose day - फोटो : social media
खाने के शौकिन
अगर आपका पार्टनर खाने का शौकीन है तो आप उनकी पसंदीदा खाने का बनाकर उसे "MARRY ME" लिखकर सजा कर उन्हें प्रपोज करें। अगर आपका बजट ज्यादा हो तो आप खाने में प्रपोजिंग रिंग भी छुपा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
purpose day - फोटो : social media
डांस लवर
अगर आपके पार्टनर को डांस करना बहुत पसंद है। तो अपने मैसेज को रिकॉर्ड कर एक ऑडियो तैयार कर लें। उनके पसंदीदा गानों पर उनके साथ डांस करते हुए बीच में अपने दिल की बात वाला ऑडियो प्ले कर उन्हें सरप्राइज दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें