दिल पर किसी का बस नहीं चलता जब प्यार होना होता है बस हो ही जाता है। लेकिन तब क्या होगा जब आपको जिससे प्यार हुआ हो वो पहले से शादीशुदा हो? अधिकतर महिलाओं को मैच्योर, खुश रखने वाले, सेटल्ड और जिम्मेदार पुरुष पसंद आते हैं और ये सारे गुण सिंगल से ज्यादा शादीशुदा पुरुषों में देखने को मिलता है। बहुत मुश्किल हो जाता है ऐसे रिलेशनशिप से बाहर आना। न ब्रेकअप पॉसिबल होता है, न ही सेटल्ड लाइफ बल्कि ऐसे रिलेशनशिप को किसी के साथ शेयर भी नहीं किया जा सकता।
अगर आप भी ऐसे किसी रिलेशनशिप में हैं तो हो जाइए सावधान और तैयार रहें इस तरह के हालात को संभालने के लिए। हम आपको बताते हैं कि इस तरह के रिलेशनशिप में आपको किस तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
शादीशुदा पुरुष के साथ है आपका रिलेशन, तो हो जाएं सावधान!
2 of 6
- फोटो : getty
परिवार सबसे ज्यादा जरूरी होता है
शादीशुदा पुरुषों के लिए उनका परिवार सबसे पहले होता है लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चाहत भी इनमें उतनी ही ज्यादा होती है। ऐसे हालात में महिलाओं को इस बात के लिए हमेशा मानसिक तौर पर तैयार रहना चाहिए कि ऐसे पुरुष अपने शादीशुदा लाइफ को किसी भी ऐसे अफेयर के लिए कुर्बान नहीं करेंगे। न ही अपने दोस्तों और सोशल लाइफ को छोड़ेंगे। किसी भी प्रोग्राम या समारोह में अगर आप उनके साथ रहना चाहती हैं तो यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
शादीशुदा पुरुष के साथ है आपका रिलेशन, तो हो जाएं सावधान!
3 of 6
- फोटो : getty
अलग सिक्रेट लाइफ होती है
शादीशुदा पुरुष आपको अच्छी-अच्छी जगह घुमाने के लिए ले जाते हों, तरह-तरह के सरप्राइजेज देते हों और ऐसी ही कई सारी चीजें करते हों जिससे आपको खुशी मिलती हो लेकिन वो कभी भी इन चीजों को सबके सामने करना पसंद नहीं करेंगे। यहां तक कि वो आपको अपने किसी दोस्त से भी मिलवाना पसंद नहीं करते। ऐसे रिलेशनशिप को लेकर उनके दिमाग में कई तरह के डर होते हैं। ये उनके लिए एक सिक्रेट लाइफ होती है।
शादीशुदा पुरुष के साथ है आपका रिलेशन, तो हो जाएं सावधान!
4 of 6
- फोटो : getty
अस्थायी रिलेशनशिप
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पुरुषों के लिए हमेशा से ही इस तरह का रिलेशनशिप अस्थायी रहा है जिसे वो वक्त आने पर कभी भी तोड़ सकते हैं। गलती से भी परिवार के किसी सदस्य या किसी दोस्त से आमना-सामना होने पर वो आपको किसी की बीवी, बेटी या ऑफिस की सहकर्मी बना सकते हैं। ऐसे रिलेशनशिप में इमोशनल होने का भी कोई फायदा नहीं होता। फैमिली और ऑफिस के कामों के बाद वो आपको वक्त देना पसंद करते हैं क्योंकि पुरुषों के लिए ऐसे रिलेशनशिप महज दिल बहलाने वाले होते हैं।
विज्ञापन
शादीशुदा पुरुष के साथ है आपका रिलेशन, तो हो जाएं सावधान!
5 of 6
- फोटो : getty
कोई जबरदस्ती नहीं
शादीशुदा पुरुषों को फिजिकल होने के लिए भी फोर्स नहीं किया जा सकता। ये पूरी तरह उनके मूड पर निर्भर करता है। कई बार इसके लिए पुरुषों की तरफ से निराशा मिल सकती है। हालांकि ज्यादातर पुरुषों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का मकसद अपनी फिजिकल नीड को पूरा करना होता है।
शादीशुदा पुरुष के साथ है आपका रिलेशन, तो हो जाएं सावधान!
6 of 6
- फोटो : getty
कानूनी, आर्थिक और इमोशनल, किसी तरह का कोई क्लेम नहीं
शादीशुदा पुरुषों के साथ रिलेशनशिप रखने पर आपको तैयार रहना होगा कि कानूनी, आर्थिक और इमोशनल तौर पर आप कोई क्लेम नहीं कर सकते। दरअसल इसके पीछे वजह होती है उनके आसपास के लोग और उनकी पारिवारिक परेशानियां, जो उनके लिए हमेशा जरूरी होती हैं। किसी भी वजह से अगर उनकी पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब होने लगती है तो वो ऐसे रिलेशिनशिप से हटना ही पसंद करते हैं।