फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका को बहू बनाने को तैयार नहीं थे रॉबर्ट के पिता, फिल्मी कहानी से कम नहीं दोनों की लवस्टोरी

Wed, 23 Jan 2019 03:35 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka gandhi
2019 के लोसकभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है, जिसको लेकर पूरे राजनीतिक गलियारों में चहलकदमी शुरू हो गई है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं प्रियंका से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स।

13 साल की उम्र में प्रियंका पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। राॅबर्ट को सबसे अच्छी बात प्रियंका में जो लगी थी वो थी उनकी सादगी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। प्रियंका की दिलचस्पी भी रॉबर्ट में बढ़ने लगी। देखते ही देखते दोनों के रिश्ते मजबूत हो गए और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी। आइए जानते हैं कब और कैसे राॅबर्ट वाड्रा ने किया था प्रियंका को प्रपोज...
विज्ञापन

2 of 6
priyanka gandhi - फोटो : social media
एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट ने इस राज से पर्दा उठाया था। रॉबर्ट ने बताया था कि जब वह ब्रिटिश स्कूल में साथ पढ़ते थे तो उन्हें लगता था कि प्रियंका उनमें दिलचस्पी रखती हैं। इसके बाद हम दोनों एक दूसरे काफी बातचीत करने लगे थे। इसके बाद दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के करीब आ गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
priyanka gandhi
रॉबर्ट से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने प्रियंका को कैसे प्रपोज किया था। रॉबर्ट ने बताया कि उन्होंने प्रियंका को घुटने पर बैठकर प्रपोज नहीं किया था, बल्कि दोनों ने साथ बैठकर इस रिश्ते के लिए हामी भरी थी।

4 of 6
priyanka gandhi
बता दें कि अफेयर के दिनों में रॉबर्ट प्रियंका और अपने रिश्ते के बारे में किसी से चर्चा नहीं करते थे। वह नहीं चाहते थे कि किसी को भी इन दोनों के रिश्ते की भनक लगे। रॉबर्ट का मानना था कि लोग इस रिश्ते का गलत मतलब निकालेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
priyanka gandhi
दोनों के बीच काफी समय तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद प्रियंका और रॉबर्ट ने अपेन परिवारवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी की इच्छा जाहिर की। उस वक्त रॉबर्ट वाड्रा के पिता उनके इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन बाद में वह मान गए। इसके बाद साल 1997 में दोनों ने शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka gandhi
अभी रॉबर्ट और प्रियंका के दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। रॉबर्ट ने इंटरव्यू में बताया कि बच्चों की जिम्मेदारी प्रियंका ही संभालती हैं। रॉबर्ट घर का सारा खर्च संभालते हैं और फिजूल खर्ची पर डांट भी लगाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें