फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर होस्ट करने जा रहे हैं कोई पार्टी तो इस तरह करें तैयारियां, मेहमान करेंगे तारीफें

Mon, 25 Jan 2021 08:32 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर की पार्टी को श्रेष्ठ माना जाता है - फोटो : amar ujala

कोरोनाकाल में पार्टी तो बहुत कम ही हुई है। अब जाकर लोगों का थोड़ा डर मिटा है लेकिन उसमें भी लोगों की प्राथमिकता यही है कि कोई भी जन्मदिन हो, सालगिरह हो, जश्न इत्यादि हो लेकिन पार्टी बाहर की बजाय घर पर ही हो क्योंकि कोरोना अभी भी हमारे बीच ही मौजूद है और होटल, रिसोर्ट आदि में कोई किसी को जानता ही नहीं है इसलिए घर की पार्टी को श्रेष्ठ माना जाता है। पर जब आप घर की पार्टी की होस्ट होती हैं तो आपको बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना होता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि यदि आप पार्टी होस्ट हैं तो किस तरह कर सकती हैं तैयारी। 

विज्ञापन

2 of 5
कोई थीम रखकर उससे जुड़े खेल खेल सकते हैं - फोटो : AcidCow

मनोरंजन है जरूरी
मनोरंजन के बिना तो पार्टी अधूरी है और जब पार्टी घर पर हो रही है तो इसका सारा जिम्मा होस्ट पर ही आ जाता है इसलिए कोशिश करें कि पहले से एक लिस्ट तैयार कर लें कि घर के भीतर किस तरह का मनोरंजन हो सकता है। क्या आप लोग कोई थीम रखकर उससे जुड़े खेल खेल सकते हैं। कोशिश करें कि हंसी- मजाक के खेल रखें ताकि सब मजा उठा सकें। 

विज्ञापन

3 of 5
बाजार से ही कुछ अच्छा खरीद लें - फोटो : social media

रिटर्न गिफ्ट हो खास
आप पार्टी होस्ट हैं तो एक अच्छी यादगारी के लिए आप पार्टी में आए सदस्यों के लिए रिटर्न गिफ्ट जरूर तैयार रखें। यदि आप पार्टी के सदस्यों को बहुत अच्छे से जानते हैं और उनकी संख्या भी कम है तो आप हाथ से बनाए हुए कार्ड आदि भी दे सकती हैं , जो कि उनके लिए बेहद खास होंगे लेकिन यदि लोग अधिक हैं तो फिर आप बाजार से ही कुछ अच्छा खरीद लें। 

4 of 5
खाने से लेकर घर के कोने और वॉश एरिया को बहुत अच्छे से साफ कर लें - फोटो : pixabay

हाइजीन का रखें ख्याल
आपकी पार्टी में लोगों को तब ही आरामदायक महसूस होगा जब आप हाइजीन का ख्याल रखेंगे। खाने से लेकर घर के कोने और वॉश एरिया को बहुत अच्छे से साफ कर लें। अलग- अलग जगह पर कोरोना को ध्यान में रखते हुए सैनिटाइजर जरूर रखें। मास्क की व्यव्स्थता भी रखें ताकि यदि कोई लाना भूल जाए तो आप अपने पास से उन्हें दे सकें। घर को बहुत अच्छे से साफ रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खूबसूरत सा इ-इनवाइट बनवा लें - फोटो : अमर उजाला

डिजिटली करें इनवाइट
अभी भी वो समय नहीं है कि आप एक- एक व्यक्ति को घर जाकर इनवाइट करें। आजकल एक से बढ़कर एक इ-इनवाइट्स तैयार हो रहे हैं, ऐसे में आप अपने मेहमानों के लिए एक खूबसूरत सा इ-इनवाइट बनवा लें। इसमें जगह, थीम, समय आदि सब लिखवा दें। आप चाहें तो अपनी पार्टी के लिए एक छोटा सा टीजर भी तैयार करवा सकते हैं। लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें