फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चे को घर पर अकेला छोड़कर जा रहें हैं बाहर तो अभिभावक जरूर रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 30 Nov 2022 12:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बच्चे को अकेला छोड़कर नौकरी पर जाएं तो रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock
Parenting Tips: बच्चों की जिम्मेदारी संभालना आसान काम नहीं होता। बच्चों की छोटी से छोटी जरूरतों, उनके व्यवहार और रहन-सहन का खास ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए अधिक से अधिक वक्त बच्चों के साथ बिताना पड़ता है। ऐसे में माता या पिता में से कोई एक अक्सर ही बच्चे के साथ रहता है। हालांकि जो अभिभावक नौकरीपेशा होते हैं, यानी माता और पिता दोनों ही कामकाजी होते हैं, उनके लिए बच्चों की देखभाल करना अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। पति और पत्नी दोनों के नौकरीपेशा होने पर जब उन्हें दफ्तर जाना होता है, तो सबसे बड़ी समस्या बच्चे को घर पर अकेला छोड़ने की होती है। ऐसे में अगर माता पिता नौकरी के लिए घर पर बच्चे को अकेला छोड़कर जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें, ताकि न तो बच्चे के अनदेखी हो और न उसे माता पिता की कमी महसूस हो।
विज्ञापन

2 of 6
बच्चे की देखरेख के लिए विश्वसनीय व्यक्ति रखें - फोटो : Istock
एकल परिवार हो तो

अगर आप एकल परिवार में रहते हैं और पति पत्नी दोनों ही नौकरीपेशा है तो बच्चे को बहुत छोटी उम्र में घर पर अकेला छोड़ने से बचें। बच्चा थोड़ा बड़ा हो तो भी उसे अकेला घर पर न छोड़ें, बल्कि किसी विश्वसनीय की देखरेख में रखें। अगर कोई नौकर या केयर टेकर रख रहे हैं तो पहले पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करा लें।
विज्ञापन

3 of 6
सीसीटीवी - फोटो : i stock
सुरक्षा का ध्यान

नौकरीपेशा अभिभावक घर पर बच्चे को अकेला छोड़कर बाहर जाते हैं तो पहले घर पर कैमरा जरूर लगवाएं। गैरमौजूदगी में भी घर पर बच्चे पर आपकी नजर रहेगी कि वह क्या कर रहा है और कैसे रहता है।

4 of 6
बड़े बुजुर्ग के साथ रहें - फोटो : iStock
बड़े बुजुर्ग साथ हों

नौकरी के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और बच्चा घर पर अकेला है तो परिवार के बड़े बुजुर्गों के हाथ बच्चे की जिम्मेदारी दें। इससे बच्चे को माता- पिता की कमी नहीं खलती और बड़े बुजुर्ग बच्चे का अच्छे से ख्याल रखते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चे को समय दें - फोटो : Pixabay
समय दें

कामकाज के कारण बच्चे को समय नहीं दे पाते। उसे घर पर अकेला छोड़कर दफ्तर निकल जाते हैं तो बच्चा माता पिता के बिना अकेला महसूस करने लगता है। इसलिए छुट्टी के दिन या किसी खास मौके पर बच्चे के साथ समय बिताएं। उसे कहीं घुमाने ले जाएं या स्कूल एक्टिविटी में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फोन पर बात करें - फोटो : istock
बात करते रहें

भले ही नौकरी के लिए आप प्रतिदिन बच्चे को घर पर छोड़कर चले जाते हैं, लेकिन समय समय पर उन्हें कॉल करके हाल खबर लेते हैं। बच्चे ने खाना खाया या नहीं, क्या कर रहा है, कैसी तबीयत है, ये सब फोन पर पूछें ताकि उन्हें आपकी कमी महसूस न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें