nails
- फोटो : instagram.com/nailsbytish
काटती रहें नाखून
एक उम्र के बाद बच्चे आपसे नहाने में शर्माने लगते हैं। इसलिए उनमें रोज नहाने की आदत डालें और इस दौरान उन्हें शरीर की साफ-सफाई, जैसे कि हाथ, पैर, बाल, और अन्य अंगों की सफाई किस तरह करनी चाहिए, यह जरूर सिखाएं। बच्चों के नाखूनों को समय-समय पर काटती रहें और उनमें नाखूनों को छोटे रखने की ही आदत डालें। इस आदत से खेलते या खाते समय उनके नाखूनों में गंदगी या बैक्टीरिया जमा नहीं हो सकेंगे। किशोरवय बच्चियों पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। उन्हें सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल और सफाई के बारे में जरूर बताएं।
कम से कम 20 सेकंड तक
दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में बाल रोग विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉ. नौशीन सिद्दीकी बताती हैं, पर्सनल हाइजीन के लिए आपको बच्चों की साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। हमारी त्वचा हमें कीटाणुओं से बचाने का काम करती है, जिसके लिए हमें हफ्ते में 2-3 बार जरूर नहाना चाहिए। कानों को पानी से साफ करने के बाद सूखे टॉवल से पोछना चाहिए। कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से लगातार हाथ धोने चाहिए। शरीर की दुर्गंध से बचने के लिए साफ-सुथरे कपड़े, मोजे और अंडरगारमेंट्स इस्तेमाल करें। शौच जाने के बाद अपनी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि इंफेक्शन न हो। हफ्ते में एक बार स्नान करने के बाद नाखून काटें। हाथों के नाखून गोलाई में और पैरों के नाखून सीधे कांटे, ताकि इनग्रोन नेल्स की परेशानी न हो।