फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली डेट पर लड़के अक्सर करते हैं ये गलतियां, पछताने से पहले पढ़ लें

Thu, 22 Jun 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 10
first date - फोटो : फर्स्ट डेट
सोशल मीडिया और डेटिंग एप्स की मदद से आजकल पहली डेट अरेंज करना तो  आसान हो गया है। लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियां आपकी पहली ही डेट पर पानी फेर देती हैं। नतीजा ये होता है कि इस पार्टनर के साथ आपकी ये पहली डेट बन जाती है आखिरी डेट। भाई यूं हीं नहीं कहा जाता है कि फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन। 
विज्ञापन

2 of 10
first date - फोटो : फर्स्ट डेट
लड़की के प्रपोजल का न करें इंतजार  
लड़कियां भले ही कितनी तेज तर्रार दिखें। लेकिन वह चाहतीं हैं कि उनका डेट पार्टनर आगे बढ़कर उन्हें प्रपोज करें। न केवल प्रपोज करें बल्कि डेट कब, कहां और कैसे अरेंज होगी इसकी पूरी जिम्मेदारी लें। आपका प्लान जितना ठोस होगा, आपकी डेट उतनी ही सफल होगी।
विज्ञापन

3 of 10
first date - फोटो : फर्स्ट डेट
डेट के लिए न चुनें ऐसी जगहें
डेट के लिए ऐसी जगह न चुनें जहां ज्यादा शोर शराबा हो। लेकिन ऐसी जगह भी न चुनें जहां बिल्कुल एकांत हो। ऐसा करने से इंप्रेशन खराब होगा। 

4 of 10
relationship
बिल्कुल भी देर से न पहुंचे
ध्यान रखें पहली ही डेट में अगर आप देर से पहुंचे तो फिर ये रिलेशनशिप आगे बढ़ाना मुश्किल होगा। हर लड़की यह चाहती है कि उसका डेट पार्टनर उससे पहले वहां मौजूद हो। 
विज्ञापन

5 of 10
relationship
दिखावा न करें 
दिखावा करने से आपकी पर्सनालिटी असहज हो जाती है। आप अपनी सहजता खो बैठते हैं। इसलिये दिखावा न करें। यकीन मानिए सहजता हमेशा इंप्रेस करती है। 
विज्ञापन

6 of 10
relationship
अतीत न खंगालें 
पहली डेट में वह बातें करें जिससे आप में जान पहचान बढ़े। पसंद न पसंद जानें। भूलकर भी लड़की के अतीत को खंगालने की कोशिश न करें। ये पहली डेट है। अभी और मौके भी आएंगे। इसलिए जासूस बिल्कुल भी न बनें। 
 
विज्ञापन

7 of 10
सेलेब्स
सुनाएं नहीं सुनें, बहुत ज्यादा न बोलें 
लड़कियां चाहतीं हैं कि उन्हें सुना जाए। उनकी बातें कोई ध्यान से सुनें। न केवल सुनें बल्कि गौर से सुनें। इस दौरान आई कांटेक्ट बनाकर रखना चाहिए। अगर लड़की की कोई बात आपको अजीब भी लगे तो चेहरे पर भाव न आनें दें। 

8 of 10
relationship
पहली डेट पर कभी न पकड़ें हाथ 
पहली डेट पर लड़की का हाथ कभी भी न पकड़ें। इंतजार करें। लड़की जब खुद आगे बढ़े तब उसे छुएं। यकीन मानिए इंतजार का फल मीठा होता है। 

9 of 10
first date - फोटो : फर्स्ट डेट
 भूलकर भी न करने दें उन्हें बिल अदा 

आपकी डेट पार्टनर कितना भी कहें कि बिल का भुगतान वह खुद करेंगी। पर कभी ऐसा उन्हें कभी न करने दें। बिना उसे ठेस पहुंचाए समझाएं कि यह डेट आपने अरेंज की है। इसलिए बिल अदा करने का हक आपका ही है। लेकिन हावी बिल्कुल न हों, विनम्र होकर रिक्कवेस्ट करें। 
विज्ञापन

10 of 10
first date
डेट की जगह से ही न कर दें बाय-बाय 
लड़कियां बिल्कुल नहीं चाहतीं कि उन्हें आप कमजोर समझें। लेकिन दूसरी तरफ वह यह भी चाहती हैं कि आप उनका ध्यान रखें। इसलिए उनकी कही हुई नहीं बल्कि दिल की बातों को समझकर तवज्जों दें। घर तक छोड़कर आएं। उनके घर के अंदर जाने तक वहीं बाहर रुकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें