फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Office Relationship: एक्स से हो जाए ऑफिस में मुलाकात, तो साथ काम करते समय रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 30 Jun 2022 02:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस रिलेशनशिप - फोटो : istock
Office Relationship: अक्सर आपका पुराना प्यार या रिलेशनशिप आपके सामने आ जाता है, ऐसे में एक्स पार्टनर से मुलाकात कई लोगों की स्थिति को असहज बना देता है। एक्स पार्टनर से दोबारा मिलना हर किसी के बस की बात नहीं होती। एक्स को डील करना आसान काम नहीं होता। राह चलते, किसी आउटिंग, काॅमन फ्रेंड्स के बीच अगर एक्स पार्टनर से मुलाकात हो जाए तो आप उन्हें एक बार इग्नोर भी कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन अगर आपका एक्स पार्टनर आपके ही ऑफिस में आपके साथ काम करता हो, तो उसे इग्नोर नहीं किया जा सकता। ऐसे में पर्सनल लाइफ की वजह से प्रोफेशनल लाइफ पर असर होता है। एक्स के अच्छे रिश्ते न हों तो काम बिगड़ने लगता है, वहीं अगर एक्स के लिए अब भी फीलिंग हों तो भी ऑफिस के कामों पर असर देखने को मिलता है। ऐसे में अगर ब्रेकअप के बाद अपने एक्स पार्टनर के साथ आपको एक ही ऑफिस में काम करना पड़ जाए तो अपनी भावनाओं और एक्स से कैसे डील करना है, इस बारे में आपको पता होना चाहिए। ऑफिस में एक्स से मुलाकात होने पर रखें इन बातों का ध्यान।   
विज्ञापन

2 of 5
ऑफिस रिलेशनशिप - फोटो : istock
एक्स पार्टनर से न करें निजी बात

अगर एक्स पार्टनर से ऑफिस में सामना हो जाए तो उससे निजी बाते न करें। ऑफिस में उनके साथ प्रोफेशनल ही बर्ताव करें और सिर्फ काम की ही बात करें। एक्स से पुरानी बातें कहने, एक दूसरे की गलतियां निकालने या बीते रिश्ते को लेकर यादें ताजा करने के लिए ऑफिस सही जगह नहीं है। इसलिए एक्स से ऑफिस में निजी बाते करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
ऑफिस रिलेशनशिप - फोटो : Istock
रिलेशनशिप की बात न करें शेयर

ऑफिस में अपने सहकर्मियों, दोस्तों, बाॅस या किसी के सामने भी अपने रिलेशनशिप की बाते शेयर न करें। अपने किसी सहकर्मी को न बताएं कि ऑफिस में आप अपने एक्स के साथ काम करते हैं। ऐसा करने से आप और आपका एक्स ऑफिस गॉसिप का हिस्सा बन जाते हैं। साथ ही हो सकता कि आपके एक्स को ये बात पसंद न आए कि आप उनकी निजी बातें ऑफिस में शेयर कर रहे हैं।

4 of 5
ऑफिस रिलेशनशिप - फोटो : Istock
बर्ताव सामान्य रखें

अपने एक्स को सामने देखकर कई लोग अलग तरह से बर्ताव करते हैं। अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाते। ज्यादातर रिलेशनशिप किसी न किसी विवाद के कारण ब्रेकअप तक पहुंचता है। ऐसे में एक्स के लिए आपके मन में गुस्सा, नाराजगी, निराशा हो सकती है। एक्स के सामने आने पर यह सभी भावनाओं आप उनके सामने जाहिर करने लगते हैं लेकिन एक्स को देखकर सामान्य बर्ताव रखने की कोशिश करें। उन्हें खुद को प्रभावित न करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफिस रिलेशनशिप - फोटो : iStock
विकल्प तैयार रखें

एक ही ऑफिस में काम करने पर ये संभावना हो सकती है कि आपको एक्स के साथ किसी प्रोजेक्ट या किसी काम के लिए एक साथ आना पड़े। कोई ऐसा काम मिल जाए, जिसे आपको उनके साथ ही करना पड़े। ऐसे में आपको उनसे बात करनी पड़ सकती है। इसलिए पहले से ऐसे विकल्प तलाश लें कि आपको उनका सामना न करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें