हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि ऑफिस में कर्मचारियों को खुश रहना बहुत जरूर है क्योंकि इसे ऑफिस की प्रोडक्टिविटी लेवल यानी उत्पादन पर बहुत फर्क पड़ता है। शोध में बताया गया है कि कंपनी के मालिक को अपने कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं ऑफिस में कर्मचारियों को लेकर क्या कहती है रिसर्च।
विज्ञापन
2 of 5
office
- फोटो : social media
दरअसल इस शोध में शोधकर्ताओं ने करीब 700 लोगों से बातचीत की। शोध में भाग लेने वाले लोगों को 10 मिनट की कॉमेडी क्लिप दिखाई गई। इसके अलावा लोगों को फ्री स्नैक्स और ड्रिंक्स दिए गए। इसके बाद कर्मचारियों से सवाल पूछे गए फिर उनको रोजमर्रा का काम भी दिया गया। ऐसे में देखा गया कि हर रोज से 12% उत्पादन बढ़ा।
विज्ञापन
3 of 5
office
- फोटो : social media
स्टडी में देखा गया खुश रहकर कर्मचारी ज्यादा अच्छे से काम करतो हैं। ऐसे में निष्कर्ष निकाला गया कर्मचारी जितना ज्यादा खुश रहता है उतना ज्यादा अच्छा काम करता है।
4 of 5
office
- फोटो : social media
रिसर्च में इस बात को बताया गया कि कंपनियां चाहें तो कर्मचारियों को सुविधाएं देकर और कार्यस्थल का वातावरण अच्छा बनाकर प्रोडक्शन बढ़ाया जा सकता है। रिसर्च के मुताबिक कंपनी का प्रॉडक्शन ग्राफ को बढ़ाने का इससे अच्छा तरीका और कोई नहीं हो सकता है।
समय-समय पर कर्मचारी को खुश रखने के लिए उनके लिए ट्रिप प्लान करें। या फिर कर्मचारी को अच्छे काम के लिए बोनस दें। चाहें तो सेलिब्रेशन, बर्थ डे पार्टीज के जरिये भी कंपनी में कार्यस्थल का वातावरण बेहतर किया जा सकता है।