फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के शुरुआती दिनों में रखें इन बातों का ख्याल, रिश्ते में नहीं पैदा होगा तनाव 

Fri, 22 Jan 2021 07:44 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एक दूसरे को बहुत अच्छे से जान लें - फोटो : सोशल मीडिया

शादी होने के बाद सबकुछ बहुत बदल जाता है। शादी के शुरुआती दिनों में बहुत जरूरी है कि पति-पत्नी एक दूसरे को बहुत अच्छे से जान लें और समझ लें। यदि आप शुरु में ही अपने में ही रहेंगे तो आगे के लिए यह रिश्ता बहुत कठिन हो जाएगा। आपके और आपके पार्टनर के बीच आए दिन की गलतफहमियां होंगी, जो कि बिना बात के आप लोगों के रिश्ते में खटास पैदा करेंगी। इसलिए शुरुआत में रिश्ते को बहुत संभालकर आगे बढ़ाएं। अगली स्लाइड्स से जानिए शादी के शुरुआती दिनों में किन बातों का ध्यान रखना हो जाता है बहुत जरूरी।

विज्ञापन

2 of 5
हर विषय पर बात करें - फोटो : pixa

बातों में न हो रुकावट
आप दोनों एक- दूसरे से बात करें। हर विषय पर बात करें। समझने का प्रयास करें कि आपके पार्टनर को किन बातों में रूचि है, उन बातों पर आप लंबी चर्चा कर सकते हैं। जानने का प्रयास करें कि आप दोनों ही किन चीजों को पसंद- नापसंद करते हैं। एक-दूसरे के बीच मौन को स्थान न दें। जैैसे ही आप लोग के बीच एक अजीब सा मौन आ जाएगा तो आपके लिए परिस्थिति से निकलना और भी मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन

3 of 5
ज्यादा बहस न करें - फोटो : pixa

सामने वाले को स्वीकारें
जरूरी नहीं है कि आप दोनों की हर आदत एक सी ही हो। ऐसे में कोई आदत यदि आपको आपके पार्टनर की पसंद नहीं आती है तो आप उस विषय में उनसे प्रेम से बात करें और यदि वो आदत कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है, बस आप से मेल नहीं खाती है तो ज्यादा बहस न करें। आप दोनों एक- दूसरे की आदतों को समझकर चलेंगे तब ही आपके बीच अच्छा तालमेल बैठेगा। जब आप लोग एकदूसरे के साथ सहज हो जाएंगे, तब भले ही आप आदत बदलने की कोशिश कर सकते हैं। 

4 of 5
आपको बहुत सारी चीजें बांटना होंगी - फोटो : social media

एडजस्ट करें
बहुत जरूरी है कि शुरुआती दिनों में आप दोनों के लिए ही सबकुछ बहुत अलग हो इसलिए आप दोनों अपने हिसाब से एडजस्ट करें। आपको बहुत सारी चीजें बांटना होंगी तो जिद पर न अड़े। दोनों मिलजुलकर अपने संसार को सजाएं। दोनों आगे रहकर एक दूसरे के लिए चीजें आसान करने की कोशिश करेंगे तो आप लोगों का यह रिश्ता मजबूत ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इश्क का इजहार जरूर करें - फोटो : social media

खास महसूस करवाएं
नई शादी है तो शुरू से ही रिश्ते को उबाऊ न बनने दें। एकदूसरे को खास महसूस करवाएं। जरूरी नहीं कि खास महसूस करवाने के लिए आप एकदूसरे पर बहुत अधिक खर्च करें। आप छोटी- छोटी चीजें करके अपने हमसफर को खुश कर सकते हैं। जैसे कि ऑफिस जाते वक्त और लौटते वक्त अपने इश्क का इजहार जरूर करें ताकि आपका पार्टनर पूरे दिन अपने आप में अच्छा महसूस कर सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें