New Year 2025 Shayari For Girls: साल 2025 की शुरुआत हो रही है। बीते साल को अलविदा कहते हुए नए साल का स्वागत करें। साल की शुरुआत अपने दोस्तों और करीबियों के साथ करें। उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दें और महसूस कराएं कि वह आपके जीवन में कितने अहम हैं ताकि आने वाले साल में भी उनका साथ बना रहे।
परिवार और दोस्त जीवन का सबसे अनमोल हिस्सा होते हैं जो आपके जीवन में खुशियां लाते हैं। जीवन की परेशानियों को कम करने में मदद करते और आपको बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। परिवार के बाद दोस्तों से ही सबसे करीबी रिश्ता होता है, जो आपके सुख दुख के साथी होते हैं। बीते हुए साल में कई ऐसे दोस्त होंगे जिन्होंने आपके गम में आपको हंसाया होगा और जरूरत होने पर आपके साथ रोए भी होंगे। ऐसे में साल की शुरुआत उनके चेहरे पर मुस्कान लाकर करें। नए साल पर अपने दोस्तों को खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दें। इसके लिए उन्हें नए साल की शुभकामनाएं मजेदार तरीके से दें।
नए साल पर लोग एक दूसरे को ग्रीटिंग देते हैं या शायरियां भेजते हैं। आप अपने दोस्त, खासकर महिला मित्र यानी सहेली को फनी शायरियां भेज सकते हैं, जिसे पढ़कर वह यकीनन अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगी। यहां दोस्तों के लिए मजेदार शायरियां दी जा रही हैं।