Virtual Date Ideas for Long Distance :नए साल की स्वागत के लिए हर कोई उत्साहित है। लोग तरह-तरह के सेलिब्रेशन आइडियाज पर विचार करने लगे हैं ताकि साल की शुरुआत यादगार तरीके से की जा सके। शादीशुदा या जो कपल रिलेशनशिप में हैं, वह अपने प्रिय के साथ ये दिन मनाने की ख्वाहिश रखते हैं। ऐसे में नए साल के जश्न के लिए वह एक दूसरे के साथ रहने की योजना बना रहे होंगे।
हालांकि कई कपल्स ऐसे भी हैं जो पढ़ाई या नौकरी के कारण एक दूसरे से मीलों दूर हैं यानी लॉन्ग डिस्टेंस वाले कपल। इस साल क्रिसमस और न्यू ईयर वीकेंड में नहीं, बल्कि सप्ताह के बीच में है, इस कारण दफ्तर से छुट्टी मिलना भी संभव नहीं। ऐसे में अपने पार्टनर से मीलों दूर रह रहे लोग नए साल पर वर्चुअल डेट की योजना बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि दूर बैठे कपल कैसे नया साल मनाएं ताकि उन्हें एक दूसरे की कमी का अहसास न हो।