फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2021: दोस्तों एवं परिवार के साथ नववर्ष को ऐसे बनाएं यादगार, पूरे साल अच्छा रहेगा रिश्ता

Fri, 01 Jan 2021 02:18 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आपका नववर्ष भी बन जाएगा यादगार - फोटो : pixa

नववर्ष की शुरुआत अधिकतर लोग अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ मिलजुलकर एवं समय बीताकर करना पसंद करते हैं। खुशी- खुशी जब नववर्ष का हम स्वागत करते हैं तो माना जाता है कि पूरा साल इसी तरह हंसते-खिलखिलाते बीत जाता है। कई सारे लोग तो नववर्ष पर बाहर कहीं घूमने चले जाते हैं और कई सारे लोग ऐसे ही घर पर दोस्तों को बधाई देकर, परिवार के साथ मंदिर जाकर साल की शुरुआत करते हैं। हर कोई नववर्ष का स्वागत उत्साह और खुशी के साथ करता है, यह तो तय बात है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनको आजमाने से आपका नववर्ष भी बन जाएगा यादगार। अगली स्लाइड्स से जानिए दोस्तों और परिवार के साथ नववर्ष मनाने के एक से बढ़कर एक तरीके। 

विज्ञापन

2 of 5
किसी एक पर भार नहीं पड़ेगा - फोटो : Social media

डिब्बा पार्टी
आप लोग नववर्ष पर डिब्बा पार्टी की योजना बना सकते हैं। इसके लिए आपको कोई मशक्कत नहीं करना होगी। सभी दोस्तों को एक जगह मिलना होगा और वहां पर अपने साथ एक डिब्बा लेकर आना होगा जिसमें आप अपने हाथों बनी कोई खास डिश लेकर आएंगे। ऐसा करने से बहुत सारा स्वादिष्ठ खाना इकट्ठा हो जाएगा और किसी एक पर भार भी नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

3 of 5
दो से तीन मूवी तय कर सकते हैं - फोटो : gizmochina

मूवी मैराथन
परिवार के सदस्य या दोस्त किसी एक घर पर इकट्ठा होकर दो से तीन मूवी तय कर सकते हैं। जिन्हें वे नववर्ष पर साथ बैठकर एक के बाद एक देख सकें। इसमें कॉमेडी, हॉरर, सस्पेंस अलग-अलग जॉनर का ख्याल रखें। एक जैसी मूवी यदि एक बार में देखेंगे तो सब बोर हो जाएंगे इसलिए बेहतर है कि आप अलग-अलग वैरायटी की मूवी रखें। 

4 of 5
साथ- साथ साइक्लिंग करें

साइक्लिंग
यदि आप फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक रहते हैं तो नववर्ष की सुबह सभी दोस्त या परिवार के सदस्य एक जगह पर इकट्ठा हों और साइक्लिंग के लिए जाएं। ऐसा करने से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लौटते वक्त आप सभी अपने पसंद का नाश्ता भी साथ-साथ कर सकते हैं। यदि यह विचार सभी को पसंद आ गया तो संभव है कि सालभर में आप कई बार इस तरह से साथ- साथ साइक्लिंग करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आप जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी निकल सकते हैं - फोटो : social media
दूसरों की सहायता
यदि नववर्ष की शुरुआत आप अच्छे कर्मों के साथ करना चाहते हैं तो पूरा परिवार या दोस्तों के साथ मिलकर आप जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी निकल सकते हैं। इसके लिए आप सलाह करके कुछ रूपये एकत्रित करें और जरूरतमंदों की आवश्यकता का कोई साामान खरीदें। उन्हें यह सामान मिलजुलकर बांटें। ऐसा करके आपके मन को अलग ही सुकून प्राप्त होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें