फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के द्वारा कही गई ये बातें पहुंचाती हैं पत्नी के दिल को चोट, रिश्ते में आ जाती है खटास

Fri, 25 Dec 2020 05:54 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गुस्से में कही गई बातें भी दिल को चोट पहुंचाती है - फोटो : pixa

महिलाओं का मन बहुत कोमल होता है। कई बार गुस्से में कही गई बातें भी उनके दिल को चोट पहुंचाती है, जिन्हें कि वे लंबे समय तक नहीं भूला पाती हैं। कई सारे पुरुष जब गुस्से में होते हैं तो वे बिना सोचे- समझे ऐसा कुछ कह देते हैं जो उन्हें उस वक्त नहीं कहना होता है। पुरुष तो थोड़ी ही समय में वो बात भूल भी जाते हैं लेकिन महिलाएं ऐसा नहीं कर पाती हैं और आगे चलकर रिश्ते में तनाव बढ़ने लगता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप जब गुस्से में हों या किसी अन्य कारण से चिढ़े हुए हों तो बहुत सोच- समझकर अपनी पत्नी से बात करें। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए कि वे कौनसी बातें हैं जो पत्नी को कर देती हैं आहत।

 

 

विज्ञापन

2 of 5
यह बात महिलाओं को बुरी तरह से आहत कर देती है  - फोटो : Social media

तुमने दुनिया नहीं देखी है
कई सारे आदमियों की बहुत बुरी आदत होती है कि वे जब थोड़ा परेशान होते हैं और यदि उनकी पत्नी किसी बात को लेकर उन्हें कोई सुझाव देती हैं तो वे यह कहकर उन्हें चुप करवा देते हैं कि वे दिनभर तो घर का काम करती हैं, उन्हें दुनिया की इतनी समझ नहीं है। यह बात महिलाओं को बुरी तरह से आहत कर देती है। 

 

 

विज्ञापन

3 of 5
पत्नी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है - फोटो : social media

तुम्हारे परिवार वाले तो मेरी समझ से परे हैं
जब पति पत्नी के परिवार का सम्मान न करता हो, बार-बार उसे ये कहता हो कि उसे पत्नी के मायके के लोग समझ नहीं आते तो पत्नी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है क्योंकि पति का परिवार चाहे कैसा भी पत्नी उसे पूरे मन से स्वीकारती है इसलिए बदले में पत्नी को भी पति से उम्मीद होती है कि वह उसके परिवार वालों का मान रखे।

 

 

4 of 5
बाहर के काम की घर के काम से तुलना हो ही नहीं सकती है - फोटो : सोशल मीडिया

तुम करती क्या हो दिनभर
घर का काम करना कोई आसान बात नहीं है। खाना, झाड़ू, पोछा, कपड़े आदि में महिलाओं का पूरा दिन बीत जाता है। ऊपर से बच्चों की हर चीज का ख्याल भी महिलाएं ही रखती हैं। ऐसे में जब पुरुष दफ्तर से लौटकर आते हैं तो वे कई बार महिलाओं से ये प्रश्न कर बैठते हैं कि तुम दिनभर घर पर करती क्या हो? महिलाओं को ये बात तीर सी चुभती है क्योंकि बाहर के काम की घर के काम से तुलना हो ही नहीं सकती है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुरुषों ने यह बात गलती से भी नहीं कहना चाहिए - फोटो : social media
तुम अपनी ही मनमानी करती हो
जो महिला अपना घर छोड़कर आती है, पति के घर को पूरे मन से स्वीकारती है, उसे संवारती है जब उसे पति यह कहता है कि वह अपनी मनमानी करती है तो वह टूट जाती है क्योंकि इस घर की खुशहाली के लिए दिनभर घर के हर सदस्य का ध्यान रखने वाली महिला को वाकई सूध नहीं होती कि थोड़ा ही सही पर अपने लिए भी समय निकाले। ऐसे में पुरुषों ने यह बात गलती से भी नहीं कहना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें