फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Parents Day 2024: अभिभावक को पसंद आएंगे ये तोहफे, एक रुपए भी खर्च करने की जरूरत नहीं

Sat, 27 Jul 2024 06:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

माता-पिता को उनके सबसे पसंदीदा तोहफा देने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। बिना एक रुपये खर्च किए आप माता पिता को उनकी पसंद का तोहफा दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
तोहफा - फोटो : istock
National Parents Day 2024 माता पिता और बच्चों की रिश्ता सबसे अनमोल और खास होता है। बच्चे के जन्म के साथ सबसे पहला रिश्ता उसका अपने माता पिता से जुड़ता है। अभिभावक अपने बच्चे के स्वास्थ्य, खुशहाली और उज्जवल भविष्य के लिए अपना जीवन बिता देते हैं। माता पिता के प्यार, समर्पण और योगदान को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय अभिभावक दिवस जुलाई के महीने में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 1994 में अमेरिका में हुई थी। राष्ट्रीय अभिभावक दिवस जुलाई के चौथे रविवार को मनाया जाता है।

अभिभावक दिवस के मौके पर बच्चे अपने माता पिता को खुश करने और खास महसूस कराने के लिए कुछ प्यारे तोहफे दे सकते हैं। माता-पिता को उनके सबसे पसंदीदा तोहफा देने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। बिना एक रुपये खर्च किए आप माता पिता को उनकी पसंद का तोहफा दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मां बेटी - फोटो : istock
माता पिता को वक्त दें

जो माता पिता अपने बच्चों के लिए सारा जीवन बिता देते हैं, वहीं बच्चे कॉलेज, नौकरी या जीवन की व्यस्तता के कारण माता पिता को अधिक वक्त नहीं दे पाते हैं। माता पिता चाहते हैं कि बच्चे उसने संवाद करें, अपने जीवन के बारे में बताएं, कुछ वक्त साथ बिताएं। आपका वक्त ही उनके लिए सबसे खूबसूरत तोहफा होगा। एक दिन उनके नाम कर दें।
विज्ञापन

3 of 4
Parenting Tips - फोटो : Istock
उनके साथ पुरानी यादें ताजा करें

बचपन में माता-पिता के साथ जैसे आप साइकिलिंग किया करते थे, टीवी देखा करते थे और गेम खेला करते थे, वैसे ही माता पिता के साथ पुरानी यादें ताजा करें। उनके साथ फैमिली फोटो एल्बम या वीडियो देखें।
विज्ञापन

4 of 4
Women - फोटो : freepik
कुछ खास बनाएं

माता पिता के लिए अपने हाथ से उनकी पसंद का नाश्ता या लंच बना सकते हैं। मीठे में कुछ लजीज सा पकवान बना सकते हैं। बच्चे जब माता पिता के लिए प्यार से कुछ प्लान करते हैं तो उन्हें ये बहुत पसंद आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें