फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2025: मदर्स डे पर अपनी सासु मां को भी दिलाएं खास होने का एहसास, करें ये काम

Sat, 10 May 2025 06:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप चाहें तो कुछ छोटे-छोटे प्रयासों से अपनी सासु मां को भी यह महसूस करा सकती हैं कि वो आपके लिए कितनी खास हैं। इस लेख में जानते हैं इस मदर्स डे को अपनी सास को खास महसूस कराने के तरीके।
विज्ञापन
1 of 8
सास बहू - फोटो : Adobe
How To Impress Mother In Law: मदर्स डे का दिन मां के प्रति प्यार और कृतज्ञता जाहिर करने का सुनहरा अवसर है। मदर्स डे केवल जन्म देने वाली मां के लिए नहीं बल्कि हर उस महिला के लिए है, जिसने हमें मां जैसा प्यार और मार्गदर्शन दिया है। सासु मां भी इसी श्रेणी में आती हैं। इसलिए इस खास दिन पर अपनी सासु मां को भी उतना ही सम्मान और प्रेम देना न भूलें। आखिर वो भी जीवन में मां के समान स्थान रखती हैं। अगर आप चाहें तो कुछ छोटे-छोटे प्रयासों से अपनी सासु मां को भी यह महसूस करा सकती हैं कि वो आपके लिए कितनी खास हैं। इस लेख में जानते हैं इस मदर्स डे को अपनी सास को खास महसूस कराने के तरीके।
विज्ञापन

2 of 8
सास-बहू साथ बिताएं दिन - फोटो : Adobe
सास-बहू साथ बिताएं दिन

इस मदर्स डे पर कोशिश करें कि सासु मां के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। उनके पसंदीदा टीवी शो देखें, उनके साथ बैठकर बातें करें, या कोई पुरानी यादें ताजा करें। अपनी सास के साथ मजेदार वक्त बिताकर आप उनके करीब आ सकती है।


Family Tips: बहू की इन आदतों से टूट सकता है परिवार, घर की खुशहाली के लिए भूल से भी न करें ये गलतियां    
विज्ञापन

3 of 8
कोई मनपसंद उपहार दें - फोटो : Instagram
कोई मनपसंद उपहार दें

बहू अपनी सास की पसंद का ध्यान रखते हुए उन्हें एक खूबसूरत उपहार दे सकती हैं। जैसे साड़ी, शॉल, किताब, गहना या कोई धार्मिक वस्तु, जो उन्हें पसंद हो। सास भी तोहफा पाकर खुश हो जाएंगी।

 

4 of 8
सास की पसंदीदा डिश बनाए - फोटो : Freepik
सास की पसंदीदा डिश बनाए

आमतौर पर भारतीय घरों में जब सास और बहू साथ रहती हैं तो खाना क्या बनना है, वह सास ही बताती हैं। लेकिन मदर्स डे पर आप कुछ ऐसे पकवान बनाएं जो सासु मां के पसंदीदा हों। अगर उन्हें मीठे में कुछ पसंद है तो घर पर अपने हाथों से उनकी पसंद की डिश बनाएं। यह छोटा-सा प्रयास उनके चेहरे पर मुस्कान ला देगा।
विज्ञापन

5 of 8
स्वास्थ्य का ध्यान रखें - फोटो : instagram
स्वास्थ्य का ध्यान रखें

सासू मां के स्वास्थ्य की चिंता जाहिर करते हुए कोई हेल्थ चेकअप पैकेज, योग क्लास का रजिस्ट्रेशन या हेल्दी किचन गिफ्ट दे सकती हैं। इससे उन्हें आपके अपनेपन का एहसास होगा।

Family Tips: हर बहू अपनी सास से कहना चाहती हैं ये छह बातें    
विज्ञापन

6 of 8
धन्यवाद कहें - फोटो : instagram
धन्यवाद कहें

कभी-कभी एक दिल से निकला धन्यवाद ही बहुत होता है। आप उनके द्वारा परिवार के लिए किए गए योगदान की सराहना कर सकती हैं। चाहे वो बच्चों की देखभाल हो या घर की जिम्मेदारियां। एक छोटी सी पंक्ति, मां, आपने हमारे लिए जो किया है, वो अमूल्य है।, यह बात उनके दिल को छू लेगी।
विज्ञापन

7 of 8
दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर - फोटो : Adobe
दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर

अगर संभव हो तो सासु मां के पुराने दोस्तों, भाई-बहनों या प्रियजनों को बुलाकर एक छोटी-सी चाय पार्टी या लंच का आयोजन करें। इससे उन्हें अपनेपन और सम्मान का सुखद अनुभव होगा।
विज्ञापन

8 of 8
साथ मंदिर जाएं या पूजा करें - फोटो : Adobe
साथ मंदिर जाएं या पूजा करें

अगर सासु मां धार्मिक प्रवृत्ति की हैं तो उनके साथ मंदिर जाएं, घर पर पूजा करें या कोई धार्मिक ग्रंथ पढ़ें। इससे उनकी आत्मिक शांति बढ़ेगी और आप दोनों के संबंधों में भी मजबूती आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें