फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day Card Messages: मां को लिखकर बताएं दिल की बात, पढ़ते ही आपको लगा लेंगी गले

Sat, 10 May 2025 06:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Mothers Day 2025 Card Messages  यहां मदर्स डे के लिए प्यार भरे मैसेज दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप मां के लिए लिख सकते हैं। इन संदेशों को पढ़कर मां भावनात्मक हो सकती हैं। वह आपको अपने गले से लगा लेंगी और खूब प्यार और दुलार लुटाएंगी।
विज्ञापन
1 of 11
मदर्स डे के लिए प्यारभरे संदेश - फोटो : Adobe
Mothers Day 2025 Card Messages : हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। मातृत्व दिवस हर मां को समर्पित दिन है। इस वर्ष मदर्स डे 11 मई 2025 को मनाया जा रहा है। वैसे तो मां के प्रेम, समर्पण और स्नेह का कीमत नहीं चुकाई जा सकती। लेकिन उनके प्रेम और आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया जा सकता है। हर मां को यह महसूस कराया जा सकता है कि उनके बिना बच्चों का जीवन अधूरा है। किसी बच्चे का अस्तित्व में आना ही मां की देन है। मां उन्हें सिर्फ जन्म नहीं देती, बल्कि बच्चे की पहली दोस्त, टीचर होती हैं। बच्चा कितना ही बड़ा क्यों न हो जाए, उन के स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य की फिक्र एक मां को हमेशा रहती है।

ऐसे में मदर्स डे के मौके पर मां को Thank You बोलें। अपने दिल की भावना और अपने जीवन में उनकी भूमिका को जाहिर करें। अगर मां के लिए अपनी भावना की व्यक्ति शब्दों में करने में झिझक महसूस हो रही हो तो लिखकर अपने दिल की बात कहें। आप मदर्स डे ग्रीटिंग कार्ड में या एक नोट व लैटर में अपने जज़्बात मां के लिए लिख भेजें। यहां मदर्स डे के लिए प्यार भरे मैसेज दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप मां के लिए लिख सकते हैं। इन संदेशों को पढ़कर मां भावनात्मक हो सकती हैं। वह आपको अपने गले से लगा लेंगी और खूब प्यार और दुलार लुटाएंगी।
विज्ञापन

2 of 11
मदर्स डे के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

मां, आपकी मुस्कान मेरी सबसे प्यारी तस्वीर है और आपकी गोद मेरी सबसे सुकून भरी जगह। 

हैप्पी मदर्स डे मां
विज्ञापन

3 of 11
मदर्स डे के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

मां, आपके प्यार और दुलार ने मुझे जीना सिखाया। आपकी दुआओं ने हर मुश्किल आसान बनाया।आज का दिन आपके नाम। 

हैप्पी मदर्स डे

4 of 11
मदर्स डे के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

मां, आपके बिना मैं कुछ भी नहीं। आपने बिना थके, बिना रुके मेरे लिए जो कुछ किया, वो कभी भुला नहीं सकता।

मदर्स डे पर मेरा ढेर सारा प्यार
विज्ञापन

5 of 11
मदर्स डे के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

मां, आप मेरी सबसे खूबसूरत कहानी हैं, मेरे जीवन की सबसे प्यारी कविता हैं। आपको मेरा ढेर सारा प्यार।

हैप्पी मदर्स डे
विज्ञापन

6 of 11
मदर्स डे के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

मां, आपकी गोद में सुकून है, आपकी बातों में ज्ञान है और आपके आशीर्वाद में जीवन का वरदान है।

मदर्स डे पर आपको नमन
विज्ञापन

7 of 11
मदर्स डे के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala


मां, आपकी गोद में दुनिया की सारी खुशियां हैं मां। जब-जब थक जाता हूं, आप की ममता मुझे नई ताकत देती है।

मदर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

8 of 11
मदर्स डे के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

मां, आप मेरी पहली दोस्त, पहली गुरु और सबसे बड़ी ताकत हैं। आपका प्यार हर दुख की दवा है। 

मदर्स डे पर ढेर सारा प्यार

9 of 11
मदर्स डे के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala
मां, आपकी हर डांट में भी प्यार छुपा था और हर दुआ में मेरा भविष्य। आपकी जगह कोई नहीं ले सकता।

मदर्स डे मुबारक हो मां
 

10 of 11
मदर्स डे के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala

मां, आप इस दुनिया की सबसे मजबूत और सबसे प्यारी इंसान हैं। आपने जो सिखाया और जो दिया उसके लिए शुक्रिया।

लव यू मां
विज्ञापन

11 of 11
मदर्स डे के लिए संदेश - फोटो : Amar Ujala
मां, आपके बिना यह जीवन अधूरा है। आपकी ममता, दुआएं और प्यार मेरी सबसे बड़ी दौलत हैं। 

मदर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें