फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2019: मदर्स डे के मौके पर मां को दें ये बेहतरीन तोहफा

Sun, 12 May 2019 12:45 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां जीवनभर बिना किसी स्वार्थ की हमारी सेवा करती रहती है और हमेशा हमें खुश करने के लिए त्याग के साथ अपनी कोशिशें भी करती रहती है। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें स्पेशल फील कराया जाए। मदर्स डे के मौके पर मां को स्पेशल फील करवाने का बेहतरीन विकल्प है तोहफा। आप अपनी मां को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। जिन्हें देखकर मां जरुर खुश हो जाएंगी। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि मदर्स डे के मौके पर आप उन्हें किस तरह का तोहफा दे सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ड्रेस या हैंडबैग
अगर आपकी मां को फैशन करना अच्छा लगता है तो आप उन्हें अच्छे से अच्छा ड्रेस व हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। इससे आपकी मां का शौक भी पूरा हो जाएगा और मदर्स डे के मौके पर स्पेशल फील भी होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : getty images
खुद तैयार करें डिश
मदर्स डे के खास मौके पर आप मां को उनकी पसंदीदा डिश खुद तैयार कर उन्हें सर्व करें। आपके हाथों का खाना खाकर मां के चेहरे पर एक अलग मुस्कान होगी।

4 of 5
ट्रिप बुक करें
अगर आपकी मां घूमने की शौकीन हैं तो आप उन्हें किसी बढ़िया व मशहूर जगहों पर ट्रिप के लिए लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा मदर्स डे के मौके पर मां के लिए खास केक तैयार करवा सकते हैं। और केक पर मां के लिए एक खास मैसेज लिखवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pexels.com
नया गैजेट्स खरीदकर दें
अगर मां का फोन पुराना हो गया है तो आप उन्हें एक नया फोन खरीद कर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा मां के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। इसके अलावा मां को हैंडमेड गिफ्ट भी दे सकते हैं आप। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें