फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितेश-जेनेलिया के रिश्ते को ये 4 बातें बनाती हैं खास, आपकी लव-लाइफ में भी घोल देगी मिठास

Sun, 12 May 2019 10:17 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza
बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक रितेश और जेनेलिया बहुत सारे लोगों के लिए आइडल कपल में से एक हैं। रितेश जितने केयरिंग पति हैं, जेनेलिया उतनी ही समझदार और ईमानदार हैं। क्या आप जानते हैं रितेश और जेनेलिया के प्यार की शुरुआत दोस्ती से हुई थी? आज इस जोड़ी के दो बेटे हैं। परिवार में काफी खुशियां हैं। आइए इस पावरफुल जोड़ी से रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ टिप्स लेते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Genelia D’Souza wishes Riteish Deshmukh - फोटो : instagram
हर मुश्किल घड़ी में साथ निभाना
रितेश और जेनेलिया की पहली मुलाकात साल 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर हुई थी। दोनों ने लगभग दस साल तक एक दूसरे को डेट किया और 3 फरवरी 2012 को शादी के बंधन में बंध गए। जेनेलिया और रितेश शादी के बाद ही नहीं पहले भी एक दूसरे के लिए हर परेशानी में खड़े रहते थे। हर मुश्किलों से लेकर खुशी में एक दूसरे का साथ कैसे निभाना है यह कोई इनसे सीखे।
विज्ञापन

3 of 5
Ritesh and Genelia
एक-दूसरे को समझना 
जेनेलिया और रितेश का मानना है कि आपके रिश्ते में दोस्ती होगी तो आप एक-दूसरे को अच्छे तरीके से समझ सकते हैं। जहां प्यार के साथ दोस्ती भी हो वहां एक अंडरस्टैंडिंग बनी रहती है। ऐसे में कपल्स एक-दूसरे की गलती निकालने की बजाय एक दूसरे को समझते हैं। 

4 of 5
genelia d souza
जिम्मेदारी साथ निभाना 
जेनेलिया और रितेश मानते हैं कि रिश्ते को चलाने के लिए जिम्मेदारी को साथ मिलकर निभाना बेहद जरूरी होता है। आज भले ही ये दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं, बावजूद इसके इनके बीच आज भी उनके रिश्ते में वो स्पार्क कायम है। जहां जेनेलिया फिल्मों से दूर परिवार संभालती हैं, वहीं रितेश भी उनका इसमें पूरा साथ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Genelia D Souza
साथ समय बिताना 
रितेश प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को भी बखूबी से मेंटेंन करके रखना जानते हैं। वह काम के सिलसिले में शहर से बाहर भी होते हैं तब भी वीडियो कॉल के जरिए अपने बच्चों और जेनेलिया से कनेक्ट रहते हैं। उनका मानना है कि एक दूसरे को समय देना रिश्ते को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें