फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother-daughter Relationship: मां-बेटी के रिश्ते को कमजोर बना सकती हैं ये पांच बातें, कभी न करें नजरअंदाज

Thu, 17 Aug 2023 09:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां बेटी का रिश्ता - फोटो : pexel
Mother Daughter Toxic Relationship: मां का अपने बच्चों के लिए प्यार अनमोल है। खासकर बेटी संग का रिश्ता बहुत खूबसूरत होता है। मां बेटी में अपने बचपन को जीती है। अपने सपने बेटी के जरिए पूरा करने की चाह रखती हैं। उम्र बढ़ने के साथ मां और बेटी का रिश्ता सहेलियों जैसा हो जाता है। मां अपनी को हर खुशी देना चाहती हैं, तो वहीं बेटी भी मां से अपने दिल की हर बात शेयर करती हैं। एक बेटी के लिए मां परिवार का वह सदस्य है, जो उनके दिल की बात को सुनती हैं और सबसे पहले समझती हैं।  

हालांकि कई बार मां और बेटी के रिश्ते में दरार आने लगती है। मां और बेटी के बीच दूरी आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर समस्याओं को समय रहते सुलझाया नहीं जाता है, तो उनके बीच की अनबन बढ़ने लगती हैं। मां और बेटी के बीच की दूरियों को कम करने के लिए यह जान लें कि उनके रिश्ते में दरार आने की वजह क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
मां बेटी - फोटो : Istock
रोक टोक से बचें

बेटी की चिंता और फिक्र के कारण मां अक्सर ही बेटी पर रोक टोक लगाने लगती हैं। उन्हें बताती हैं कि क्या काम करना है और क्या नहीं। हालांकि जब बेटी बड़ी होने लगती है तो मां की रोक टोक उसे अच्छी नहीं लगती और दोनों के बीच दरार आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
मां बेटी - फोटो : Istock
तुलना से बचें

कई बार अभिभावक अपने बच्चों को तुलना दूसरों के बच्चों से करते हैं। मां अक्सर अपनी बेटी के सामने किसी दूसरे की बेटी की तारीफ करती हैं और उसे बेहतर बताती हैं। अगर ऐसा अक्सर मां करती हैं तो बेटी बात दिल पर ले लेती है और दोनों के रिश्ते में खटास आ जाती है।

4 of 5
मां बेटी - फोटो : Istock
गलतियों पर समझाएं

बच्चा जब गलती करता है तो मां उसे डांटने लगती हैं। लेकिन डांटने से बच्चे में सुधार नहीं आती, बल्कि बात बिगड़ने लगती है। बेटी अगर कोई गलती करे तो उसे समझाएं, ताकि वह आपकी बात को समझ सके और विद्रोह करने के बजाय उस गलती को दोबारा करने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां के लिए ट्रैवल आइडियाज - फोटो : istock
वक्त दें

मां बेटी के रिश्ते में दूरी एक वजह उनका एक दूसरे को वक्त न देना है। जो बेटी हर वक्त अपनी मां से लिपटी रहती थी, वह बड़े होने पर अपने दोस्तों में व्यस्त हो जाती है। मां से अपनी बातें शेयर करना बंद कर देती है। ऐसे में मां को फिक्र होने लगती है कि कहीं उनकी बेटी किसी गलत संगत में तो नहीं। मां की इस फ्रिक को दूर करके आपसी रिश्ते को मजबूत बनाएं। इसलिए लिए उन्हें वक्त दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें