फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी रिसर्च में खुलासा, प्रेमी जोड़े के रिश्ते में शादी से पहले भी अहमियत रखता है पैसा

Tue, 10 Apr 2018 09:09 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्यार में एक दूसरे के साथ जीने मरने की सारी कसमें खाने वाले युवाओं के लिए प्यार से ज्यादा पैसा अहमियत रखता है। जी हां और यह बात हम नहीं हाल ही में अमेरिका में हुई एक रिसर्च का दावा है। आइए जानते हैं क्या है इस रिसर्च का दावा...

 
विज्ञापन

2 of 5
एक अध्ययन में पाया गया है कि एक प्रेमी जोड़े के रिश्ते में शादी से पहले भी पैसा अहमियत रखता है। अमेरिका में एरिजोना यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने इस बात का आकलन किया कि किस प्रकार से वित्तीय समाजीकरण तीन अलग-अलग रिश्तों को प्रभावित करता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अमेरिका के एरिजोना यूनिवर्सिटी में हुए शोध में माता-पिता, प्रेमी-जोड़े, युवाओं को शामिल किया गया। वित्तीय समाजीकरण का अर्थ है कि एक युवा अपनी आय के बारे में क्या सोचता है और वह उसके लिए कितना अहमियत रखता है। 

 

4 of 5
एरिजोना यूनिवर्सिटी की एक सहयोगी प्रोफेसर मेलिसा कुरन ने कहा, ‘तथ्य यह है कि युवा यह जानते हैं कि उनका पार्टनर क्या करता है और भविष्य में आर्थिक रूप से इसका उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ेगा। इसके कारण अधिक प्रेमी जोड़े विवाह नहीं करते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
 ‘द जर्नल ऑफ फैमिली इकोनॉमिक इशूज’ में प्रकाशित अध्ययन की शीर्ष लेखिका कुरन ने कहा कि प्रेमी जोड़ों के रिश्ते के सुखद परिणामों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें