फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए IAS टॉपर टीना की कैसे शुरू हुई लव स्टोरी, दूल्हा बने सेकेंड टॉपर से कश्मीर में लिए 7 फेरे

Tue, 10 Apr 2018 08:59 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस टॉपर बनकर देशभर की लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी टीना डाबी और अतहर आमिर के अफेयर की खबरों ने एक समय में मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में दोनों आईएएस टॉपर्स ने अपने प्यार पर शादी की मुहर लगा दी है। बता दें, टीना और अतहर ने इस शनिवार कश्मीर के पहलगाम में शादी रचा ली।
आइए जानते है इस जोड़े की लव स्टोरी आखिर कैसे शुरू हुई ...
विज्ञापन

2 of 7
शादी के बाद दोनों दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के देवेपोरा मट्टन गांव गए जो अतहर का पैतृक गांव बताया जा रहा है। बता दें कि अतहर आमिर साल 2015 में हुई आईएएस परिक्षा के सेकेंड टॉपर थे। दोनों के इस रिश्ते को हिंदू महासभा वालों ने ‘लव जिहाद’ का नाम दिया था। 2015 यूपीएससी परीक्षा टॉप करने वाली पहली दलित लड़की टीना डाबी और अतहर आमिर-उल-शफी खान की मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी फॉर एडमिनेस्ट्रेशन में हुई थी।
विज्ञापन

3 of 7
Tina Dabi
बता दें दोनों टॉपर्स एक दूसरे को पिछले तीन साल से डेट कर रहे थे। आमिर के साथ अपनी नजदीकियों को टीना ने कभी भी लोगों से नहीं छुपाया। अपने रिश्ते की जानकारी खुद टीना डाबी ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालकर दी । उन्होंने बताया कि वो अतहर के साथ रिलेशनशिप में है। जिसके बाद उनके फेसबुक वाल पर बधाई संदेशों की लाइन लग गई। 

4 of 7
Tina Dabi
अतहर आमिर के साथ अपने रिश्ते के बारे में टीना ने बातचीत के दौरान बताया कि "यह पहली नजर का प्यार था। उन्होंने कहा कि 11 मई की सुबह दिल्ली के नार्थ ब्लॉक में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के दफ्तर में मैं उनके और शाम तक वो मेरे दिल के दरवाजे पर थे।"अगस्त आते आते दोनों ही एक दूसरे के दिलों में दस्तक दे चुके थे। टीना बताती हैं कि "हर रोज मैं आमिर का धन्यवाद करती हूं उनकी उपस्थिति के लिए, वह एक कमाल के व्यक्ति हैं।"


 
विज्ञापन

5 of 7
दोनों की लव स्टोरी में ट्विस्ट तब आया जब अतहर आमिर के मुस्लिम होने के कारण कई लोगों ने टीना और अतहर के रिश्ते पर सवाल उठाए। बता दें इस जोड़े की शादी से हिंदू महासभा नाम का संगठन खुश नहीं था। संस्था ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए डाबी के पिता को एक पत्र भी लिखा था। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव, मुन्ना कुमार शर्मा की ओर से लिखे गए इस पत्र में उनसे इस शादी पर पुर्नविचार करने को कहा गया था। शर्मा ने लिखा था कि डाबी के पिता को अतहर को सलाह देनी चाहिए कि वह ‘घर वापसी’ कर ले। 
 
विज्ञापन

6 of 7
Tina Dabi
जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए टीना डाबी ने जवाब देते हुए कहा कि 'मैं एक इंडिपेंडेंट वूमेन हूं और आमिर के साथ बेहद खुश हूं। हमारे माता-पिता भी खुश हैं, लेकिन हमेशा कुछ लोग होते हैं, जो दूसरे धर्म के लोगों के साथ डेटिंग कर पर निगेटिव कमेंट करते हैं। ऐसे लोग सिर्फ 5 प्रतिशत ही हैं और अधिकतर लोग इससे खुश हैं'। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीना कहती हैं कि "हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और बहुत खुश हैं।"हालांकि वो फेसबुक पर पोस्ट किए गए कुछ बेहूदा कमेंट पर निराशा भी जताती हैं, टीना कहती हैं कि "कई बार इन चीजों से हम परेशान भी होते हैं। हालांकि मेरा मानना है कि यह एक छोटी सी कीमत है लोगों की निगाह में आने की।" बताया जा रहा है कि दोनों आईएएस टॉपर्स पति-पत्नी कश्मीर वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर ही नहीं बल्कि कभी-कभी कश्मीर घूमने भी आएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें