फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2024: बच्चों के लिए बहुत काम की हैं ये चीजें, बाल दिवस पर तोहफे में दे सकते हैं आप

Thu, 14 Nov 2024 08:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बाल दिवस के मौके पर अपने बच्चे को कहीं घुमाने ले जाना चाहते हैं तो दिल्ली के कुछ खास स्थल हैं, जहां बच्चे खुलकर मस्ती कर सकते हैं। यहां पहुंचकर बच्चों के चेहरे खिल जाएंगे। बाल दिवस के मौके पर घूमने के लिए दिल्ली की जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां बच्चों को काफी पसंद आएंगी।
विज्ञापन
1 of 5
बाल दिवस पर बच्चों के लिए तोहफों के शानदार विकल्प - फोटो : Amar ujala
Children's Day 2024 Gift Ideas For Kids : बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन होता है। उनकी जयंती को हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जवाहर लाल नेहरू बच्चों को काफी प्रेम करते थे, और बच्चों को अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित करते थे। ऐसे में उनकी जयंती बच्चों के लिए समर्पित कर दी गई। 

प्रतिवर्ष बाल दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्कूल-काॅलेजों में बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं, पिकनिक, पुरस्कार वितरण समेत कई आयोजन होते हैं, जिसमें बच्चे सहभाग करते हैं। वहीं बच्चों को तोहफे दिए जाते हैं। स्कूलों में बच्चों को गिफ्ट देकर खास महसूस कराया जाता है। वहीं घर पर भी माता पिता बाल दिवस के मौके पर अपने बच्चे को तोहफे देकर उनको खास महसूस कराते हैं। यहां बाल दिवस के लिए कुछ चुनिंदा और बच्चों के मनपसंद तोहफों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों के लिए रंग भरने की किताब - फोटो : instagram
कलरिंग बुक्स और स्टिकर सेट

बच्चे को तोहफे में कलरिंग बुक गिफ्ट कर सकते हैं। छोटे बच्चों को तो कलर करना या ड्राइंग बनाना पसंद होता ही है। बच्चे घंटों इसमें व्यस्त रह सकते हैं। इसके साथ ही बच्चों को स्टिकर सेट भी पसंद आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों के लिए स्टेशनरी किट - फोटो : Instagram
स्टोरी बुक

बच्चा अगर पढ़ने में सक्षम है तो उसे स्टोरी बुक तोहफे में दे सकते हैं। छोटे बच्चों को रंग-बिरंगे चित्रों वाली कहानी की किताब तोहफे में दे सकते हैं। ये 500 रुपये के अंदर मिल जाएगी और बच्चे इन मनोरंजक कहानियों को सुनकर खुश हो जाएंगे।

4 of 5
पजल्स एंड गेम्स - फोटो : Instagram
पजल्स एंड गेम्स

केवल किताबें ही नहीं, बल्कि खेल के जरिए भी बच्चे के मस्तिष्क का बेहतर विकास हो सकता है। बाजार में कई ऐसे पजल्स और गेम्स उपलब्ध हैं, जिससे बच्चे की बुद्धि तेज होती है। आप बाल दिवस के मौके पर बच्चे को ऐसे ही पजल्स और गेम्स का सेट तोहफे में दे सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों के लिए स्टेशनरी किट - फोटो : Instagram
स्टेशनरी सेट

हर बच्चे को पेन, पेंसिल, रबर, स्केल समेत कई तरह की स्टेशनरी के सामान की जरूरत होती है। उनकी जरूरत के मुताबिक बच्चे को बाल दिवस पर स्टेशनरी सेट गिफ्ट में दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें