फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार प्यार में पड़े हैं तो जान लें LOVE के 10 RULES

Wed, 20 Jul 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : Getty Images
अगर आप पहली बार प्यार में पड़े हैं तो आपको कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है जिससे आपका रिश्ता लंबा और खुशनुमा बन सके।
विज्ञापन

2 of 10
रिलेशनशिप के शुरूआत में ही अपने बारे में अपने पार्टनर को सब कुछ न बता दें बल्कि उन्हें आपके बारे में धीरे-धीरे जानने का मौका दें।
विज्ञापन

3 of 10
ध्यान रखें कि आपके रिश्ते की शुरूआत झूठ की बुनियाद पर न शुरू हो। अपने पार्टनर से झूठ बोलने से बचें।

4 of 10
अगर आपके पार्टनर में कोई कमी है तो उन्हें बात-बात पर इसके लिए ताना न दें। इससे आपका रिश्ता टूट जाऐगा बल्कि उनकी ये कमी दूर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

5 of 10
अपने पार्टनर के करियर के बारे में जानने की कोशिश करें और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी करते रहें। ऐसा करने से आप दोनों के बीच एक नई समझ पैदा होगी।
विज्ञापन

6 of 10
सबसे पहले तो अपने प्यार का पूरा ध्यान रखें। उसकी छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखें। एक दूसरे की तारीफ करना आपके रिश्ते में नई जान डाल सकता है।
विज्ञापन

7 of 10
अपने पार्टनर को सरप्राइज देना न भूलें। आपको कुछ महंगा गिफ्ट देने की जरूरत नहीं है। छोटे-छोटे सरप्राइज गिफ्ट देकर भी आप उन्हें खुशी दे सकते हैं।

8 of 10
सबसे बड़ी चीज अपने पार्टनर का सम्मान करें। उनकी निजी जिंदगी में बिना मतलब का हस्तक्षेप न करें। किसी भी लड़की या लड़के को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा।

9 of 10
आप दोनों के झगड़े कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के सामने जाहिर न करें। इससे आपके रिलेशनशिप पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

10 of 10
जब भी आप अपने प्यार के साथ हो तो स्मार्टफोन से दूरी बना लें क्योंकि ये बात रिसर्च में साबित हो चुकी है कि रिश्तों को खराब करने में स्मार्टफोन की बड़ी भूमिका होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें