फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी झगड़े के बाद न करें ये काम, बिगड़ सकती है बात

Wed, 20 Jul 2016 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी रिश्ते में झगड़ा होना उस रिश्ते को और गहरा करता है। लेकिन कई बार ये झगड़ा आपके रिश्तों में दरार डाल देता है इसलिए जरूरी है कि झगड़े के बाद के माहौल को जल्द से जल्द बेहतर बनाया जाए। अक्सर हम झगड़े के बाद कुछ ऐसे गलत काम कर जाते हैं जो हमारे रिश्ते को और अधिक बिगाड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो काम जिन्हें झगड़े के बाद कभी न करें।
विज्ञापन

पति-पत्नी झगड़े के बाद न करें ये काम, बिगड़ सकती है बात

2 of 6
झगड़े के तुरंत बाद न करें पैच अप
झगड़े के तुरंत बाद एक दूसरे को मनाने की कोशिश न करें। कई बार झगड़ा होने के तुरंत बाद पैच अप करने से बात और बिगड़ जाती है। झगड़ा करने से दिमाग में काफी गुस्सा भरा होता है। गुस्से में इंसान कोई भी गलत काम कर सकता है। ऐसे में थोड़ी देर शांत रहना जरूरी है। शांत रहने पर दिमाग ठंडा हो जाता है। फिर आपकी सोच आपके पार्टनर के लिए कुछ अलग हो जाती है। माहौल भी बदल जाता है।
विज्ञापन

पति-पत्नी झगड़े के बाद न करें ये काम, बिगड़ सकती है बात

3 of 6
झूठ बोलकर पार्टनर को न मनाए
झगड़े के बाद भले ही आपको बुरा लग रहा हो लेकिन झूठ बोलकर पार्टनर को मनाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। ये झूठ आप पर और भारी पड़ सकता है। अपने दिल को सही सोचने दें और उसकी सुनें। किसी भी रिश्ते में झूठ कभी नहीं टिकता।

पति-पत्नी झगड़े के बाद न करें ये काम, बिगड़ सकती है बात

4 of 6
माहौल को बनाए शांत
झगड़े के चलते आसपास का माहोल बहुत गर्म हो जाता है। सब कुछ गुस्से से भरा लगने लगता है। ऐसे में कोई बातचीत न करें और कुछ देर के लिए शांत रहें। शांत माहौल आपकी सोच को बदल देता है। झगड़े में अक्सर हम दिमाग की सुनते हैं और दिल को भूल जाते हैं। शांत माहौल में दिमाग और दिल एक जैसा सोचने लगता है। इसलिए झगड़े के बाद शांत रहना जरूरी है।
विज्ञापन

पति-पत्नी झगड़े के बाद न करें ये काम, बिगड़ सकती है बात

5 of 6
झगड़े के कारण को बार-बार सामने न लाएं
कई बार झगड़ा खत्म होने के बाद भी हम झगड़े के कारण को दिनभर अपने पार्टनर के सामने बोलते रहते हैं। ऐसे में ये पैच अप के माहौल को खराब कर सकता है। एक बार झगड़ा खत्म हो जाने के बाद दुबारा इसके कारण को लेकर कोई बहस न करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी झगड़े के बाद न करें ये काम, बिगड़ सकती है बात

6 of 6
अपने पार्टनर को थोड़ा समय दें
अक्सर पैच अप होने के बाद हम अपने पार्टनर को लेकर रिलैक्स हो जाते हैं कि वह अब समझ गया/गई है। लेकिन ऐसा नहीं है। झगड़ा चाहे किसी ने भी किया हो पति या पत्नी, पर दोनों को एक दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है। एक दूसरे के साथ अच्छे से बैठकर बात करना। कुछ हंसी मजाक करना। किसी पुरानी बात को याद करना और अगर हो सके तो थोड़ा बाहर घुमने निकल जाना। झगड़े के बाद इन चीजों को करना जरूरी होता है ताकि आपका रिश्ता जिंदगी भर अच्छे से चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें