फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Tips: सगाई से शादी तक के समय का करें सही इस्तेमाल, मंगेतर संग रिश्ते को ऐसे बनाएं मजबूत

Mon, 20 Nov 2023 03:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शादी के लिए टिप्स - फोटो : instagram/weddingwireindia
Marriage Tips: शादी हर किसी के जीवन का खास मौका होता है। शादी और अपने जीवन साथी के लिए लोगों ने काफी कुछ पहले से ही सोचकर रखा होता है। प्रेम विवाह में कपल पहले से ही अपने पार्टनर को जानते हैं, इसलिए शादी तक के समय को वह खुलकर एंजॉय करते हैं। मिलकर एक दूसरे के साथ शादी की खरीदारी, शादी की योजनाएं बनाना आदि तय करते हैं।

हालांकि अरेंज मैरिज में रिश्ता जुड़ने से लेकर शादी होने तक लड़का और लड़की उस दौर में होते हैं, जब वह अपने पार्टनर के बारे में जानना चाहते हैं। इतना ही नहीं, उनका रिश्ता जिस परिवार से जुड़ रहा है, उसके बारे में भी जानने की रुचि रखते हैं।

सगाई के बाद शादी तक अगर कपल को कुछ वक्त मिल रहा है, तो उन्हें इस समय का इस्तेमाल शादी की तैयारियों के साथ ही एक दूसरे संग रिश्ता मजबूत करने में करना चाहिए। आइए जानते हैं सगाई और शादी के बीच मिल रहा है वक्त तो होने वाले दूल्हा और दुल्हन को क्या करना चाहिए, ताकि रिश्ता मजबूत बन सके।
 

विज्ञापन

2 of 5
शादी के लिए टिप्स - फोटो : istock

संवाद करें

सगाई और शादी के बीच के वक्त में कपल को आपसी संवाद जरूर करना चाहिए। उन्हें एक दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए और अपने मन में उठे सवालों और चिंताओं के उत्तर प्राप्त करने चाहिए। हालांकि बहुत अधिक बातचीत न करें, बल्कि सीमित और जरूरी बातों को संवाद में जगह दें।

Relationship Tips : हो गई है सगाई तो मंगेतर से जरूर करें ये पांच बातें, मजबूत होगा नया रिश्ता    

विज्ञापन

3 of 5
शादी के लिए टिप्स - फोटो : istock

भरोसा बढ़ाएं

किसी भी रिश्ते की मजबूती, उनके बीच भरोसे पर टिकी होती है। ऐसे में शादी से पहले ही मंगेतर संग अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे पर भरोसा करना सीखें। एक दूसरे को वक्त दें और समझने व समझाने के दौर में विश्वास को रिश्ते में जगह देने का प्रयास करें। केवल कपल के बीच ही नहीं, साथी के परिवार संग भी भरोसा बढ़ाएं।
 

4 of 5
शादी के लिए टिप्स - फोटो : instagram
मिलकर करें शादी की तैयारी

शादी लड़की और लड़का दोनों के लिए बड़ा इवेंट है, जिसके सपने वह युवा होने के बाद से ही देखने लगते हैं। लड़कियां शादी के समय अधिक उत्सुक नजर आती हैं। ब्राइडल सामान की खरीदारी, पार्लर, लुक्स आदि सभी के लिए उत्साहित रहती हैं लेकिन लड़के उत्साह जाहिर नहीं कर पाते हैं। शादी से पहले कपल मिलकर शादी की तैयारियां करें। आपके मंगेतर की शादी को लेकर क्या आशाएं हैं, ये जानकर अपनी और उनकी पसंद दोनों का ख्याल रखें, ताकि कपल के लिए यह यादगार और खुशहाल मौका बन जाए।

Marriage Tips: अगर चाहते हैं रिश्ते में ना आए खटास तो सगाई के बाद रखें इन बातों का ध्यान    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी के लिए टिप्स - फोटो : istock
भविष्य की योजनाएं

सगाई के बाद शादी के बीच वक्त है, तो अपने मंगेतर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बना लें। भविष्य में नौकरी, विदेश यात्रा और परिवार बढ़ाने को लेकर कपल की क्या राय है, ये जानकर एक दूसरे के साथ मिलकर शादी के बाद की योजनाएं के फैसले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें