फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2019: जानिए कब मनाया जाने वाला है फ्रेंडशिप डे? क्या है कहानी

Fri, 26 Jul 2019 06:30 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Friendship Day
अगस्त महीने के पहले रविवार को हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल भी ये खास दिन 4 अगस्त को मनाया जाएगा। हम आप अपने दोस्तों के साथ ये दिन बड़े ही शानदार तरीके से मनाते हैं। फ्रेंडशिप डे मनाने का चलन वैसे तो पश्चिमी देशों से शुरू हुआ, लेकिन भारत में भी ये पिछले कुछ सालों से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। लोग इस दिन एक दूसरे को  ग्रीटिंग कार्ड, सोशल मीडिया और एसएमएस के जरिए बधाइयां देते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि इस दिन की शुरुआत कब और कैसे हुई। इस दिन को फ्रेंडशिप के रूप में सबसे पहले किसने मनाया होगा। तो आइए जानते है कब से शुरू हुई फ्रेंडशिप डे की शुरूआत।
 
विज्ञापन

2 of 4
friendship day 2018 wishes
साल 1930 को एक व्यापारी ने इस दिन की शुरूआत की। जोएस हाल नाम के इस व्यापारी ने एक दिन ऐसा रखा जिस दिन सभी दोस्त एक दूसरे के साथ मिलकर सेलीब्रेट करेंगे और आपस में कार्ड देंगे। इस खास दिन को मनाने के लिए 2 अगस्त का दिन निर्धारित किया गया।यूरोप और एशिया के बहुत से देशों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और फ्रेंडशिप डे मनाते रहे।
 
विज्ञापन

3 of 4
friendship day
एक और इतिहास सुनने में आता है कि 20 जुलाई 1958 को डॉक्टर रमन आर्टिमियो ने एक डिनर के दौरान अपने दोस्तों के साथ मित्रता दिवस मनाने का विचार दिया। ये घटना पराग्वे की है। इसके बाद विश्व में फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा पर जोर दिया जाने लगा। इस दिन की शुरूआत करने से लोगों में रंग, जाति, धर्म जैसे भेदभाव से ऊपर उठने की भावना का जन्म होता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
friendship day 2018 wishes
वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे को मनाने के लिए यूनाइटेड नेशन्स को 30 जुलाई का दिन रखने के लिए कहा गया। यूएन के जनरल सेक्रेटरी कोफी अन्नान ने विनी द पू को फ्रेंडशिप डे का अम्बेसडर बनाया। इस तरह से 30 जुलाई के दिन युनाइटेड नेशन ये दिन मनाता है। लेकिन बहुत से देश जैसे भारत ने  फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए अगस्त का पहला सप्ताह चुना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें