फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Couple Lifestyle: रिलेशनशिप में आते ही कपल की लाइफ में आ सकते हैं ये बदलाव, पहले से रहें तैयार

Fri, 04 Aug 2023 09:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

Couple Lifestyle After Relationship: लोग जब रिलेशनशिप में आते हैं और एक दूसरे को डेट करना शुरू करते हैं, तो उनके जीवन में भी बदलाव आना शुरू होता है। डेटिंग हो या फिर शादी रिश्ते में जुड़ने के बाद कपल के जीवन में बहुत कुछ बदल जाता है। अभी तक सिंगल लाइफ को एन्जॉय कर रहे पार्टनर को अपने अपने साथी के बारे में भी सोचना होता है। एक दूसरे को अपना वक्त देना होता है। खुद की पसंद के साथ ही पार्टनर की पसंद नापसंद का भी ख्याल रखना होता है। हालांकि अगर कपल इन बदलावों को अपना नहीं पाता तो उसका रिश्ता विवादों और तनाव में आ जाता है। ऐसे में दोनों को अलग होना पड़ सकता है। इसलिए कपल में रिलेशनशिप में आने के बाद जीवन में होने वाले बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए। चलिए जानते हैं रिलेशनशिप में आते ही कपल की लाइफ में क्या बदलाव आ सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : iStock
बदल सकता है रूटीन

शादीशुदा हों या डेटिंग कर रहे हों, कपल की रूटीन बदल जाती है। लोग अपने पार्टनर के समय के साथ तालमेल बिठाने लगते हैं। जैसे अगर शादी हो गई है, तो पति-पत्नी के सुबह सोकर उठने का समय, साथ नाश्ता करने या शाम में एक साथ बैठकर चाय पीने और बाते करने का समय एक हो जाता है। ऐसे ही डेटिंग कर रहे कपल भी पार्टनर के वक्त के मुताबिक खुद को उनके साथ समय बिताने के लिए फ्री कर लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
जिम्मेदारी

सिंगल लाइफ में लड़के या लड़की पर कोई जिम्मेदारी नहीं होती, लेकिन कपल बनने के बाद उनके लिए पार्टनर जिम्मेदारी बन जाता है। पार्टनर की इच्छाओं, जरूरतों का ख्याल रखना पार्टनर की जिम्मेदारी बन जाती हैं।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
पसंद नापसंद

अक्सर जो चीजें हमें सिंगल होने पर पसंद नहीं होती, वह शादी के बाद पार्टनर के लिए पसंद आने लगती हैं। जैसे जिन लड़कों को एक्शन फिल्में पसंद होती हैं, वह पार्टनर के साथ सिनेमा हाॅल जाने पर गर्लफ्रेंड की पसंद की रोमांटिक मूवी देखने के लिए एक्शन फिल्म छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
couple new - फोटो : istock
प्राथमिकता बदलना

शादी के बाद या रिलेशनशिप में आने के बाद कपल की प्राथमिकताएं भी बदलने लगती हैं। पहले दोस्त और ऑफिस उनकी प्राथमिकता हो सकते हैं, लेकिन रिश्ते में जुड़ने के बाद पार्टनर उनकी प्राथमिकता बन जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें