फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Workplace Relationship: दफ्तर में सहकर्मी से हो जाए मनमुटाव तो गलती से भी न करें ये काम, बिगड़ जाएगी बात

Thu, 03 Aug 2023 09:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस रिलेशनशिप - फोटो : iStock
Workplace Relationship: कई बार दफ्तर में वैचारिक मतभेद या एक दूसरे से बेहतर करने और आगे निकलने की चाह में सहकर्मियों के बीच मनमुटाव हो जाता है। दिन का अधिकतम वक्त दफ्तर में ही गुजरता है। उनमें से कई सहकर्मियों के बीच दोस्ती और आपसी समझ का रिश्ता बन जाता है। वहीं कई ऐसे साथी भी होते हैं, जिनसे मनमुटाव हो सकता है।

उनके साथ दफ्तर में एक साथ काम करना, किसी बात पर चर्चा करना मुश्किल हो जाता है। कई बार आप दोनों के बीच के विवाद का फायदा दूसरे सहकर्मी भी उठाते हैं और मनमुटाव बढ़ जाता है। इसके चलते नकारात्मकता बढ़ती जाती है और प्रोफेशनल रिलेशनशिप पर भी असर पड़ता है।

अगर दफ्तर में आपका भी किसी सहकर्मी के साथ वैचारिक मतभेद है या किसी कारण आप दोनों के बीच विवाद हुआ है तो प्रयास करें कि मनमुटाव अधिक न बढ़े। कुछ गलतियों से बचें ताकि दफ्तर में दो सहकर्मियों के बीच का विवाद नकारात्मकता न फैलाए। यहां आपको कुछ ऐसी गलतियों से बचने की सलाह दी जा रही है जो सहकर्मी से विवाद के बाद आपको कभी नहीं करनी चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
ऑफिस रिलेशनशिप - फोटो : iStock
शिकायत न करें

सहकर्मी से विवाद होने पर खुद से बात संभालें। हर बात पर बाॅस तक शिकायत न ले जाएं। काम को लेकर अगर मनमुटाव है तो उसका हल मिलकर निकालें। अगर ऐसा न हो पाए तो किसी वरिष्ठ की मदद ले सकते हैं, लेकिन यह दोनों सहकर्मी मिलकर तय करें। अकेले में साथी की शिकायत करने से बचें। इससे आप दोनों के बीच का रिश्ता और अधिक गंभीर हो जाता है और वह भी शिकायत करने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऑफिस रिलेशनशिप - फोटो : Istock
सीधे बात करें

सहकर्मी से काम को लेकर तनाव बढ़ जाए तो उनसे सीधे बात करें। सहकर्मी को बताएं कि आप उनकी किस बात से सहमति नहीं रखते हैं। यह जानने का प्रयास करें सहकर्मी को आपसे क्या परेशानी है, ताकि मिलकर दोनों के बीच की समस्या को कम कर सकें।

4 of 5
ऑफिस रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
दूसरों से चर्चा न करें

किसी भी विवाद का सबसे बड़ा कारण दोनों लोगों के बीच तीसरे का प्रवेश होता है। सहकर्मी से विवाद होने पर आप किसी दूसरे सहकर्मी से चर्चा करते हैं। वह तीसरा शख्स आपका सहकर्मी होने के साथ ही उनका भी साथी होता है। इससे ऑफिस गॉसिप बढ़ती है और विवाद कम होने के बजाय बढ़ने लगता है। कई बार तीसरा सहकर्मी आपके विवाद से फायदा उठाने का भी प्रयास कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफिस रिलेशनशिप - फोटो : Istock
नैतिकता बनाए रखें

सहकर्मी से मनमुटाव हो जाए तो भी प्रोफेशनल रवैए को बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर सहकर्मी की मदद करने से पीछे न हटें। अपनी नाराजगी और गुस्से में नैतिकता न भूलें। इस बात का ध्यान रखें कि गुस्से में गलत शब्दों, निजी टिप्पणियों से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें