फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन लड़कों के दिमाग में चलती हैं ये बातें

Tue, 27 Jun 2017 05:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
शादी के दिन ये सोचते हैं लड़के
आप शायद ही जानते होंगे कि नौकरी के लिए इंटरव्यू देते समय लड़कों को इतनी घबराहट नहीं होती जितनी वो शादी होने से कुछ घंटे पहले महसूस करते हैं। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानें आखिर शादी के दिन वो कौन-कौन सी बातें होती हैं जिसके बारे में सोचकर हर लड़का नर्वस होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
शादी के दिन ये सोचते हैं लड़के
सताती है तालमेल की चिंता

लड़के सबसे ज्यादा ये सोचकर बेचैन होते हैं कि उनकी जिंंदगी में आने वाली लड़की का तालमेल बिठाने का स्तर क्या है। अगर अरेंज मैरिज हो रही है तो फिर वो लड़की उनके साथ कितना तालमेल बिठाएगी। पर  चिंता तब ज्यादा बड़ी हो जाती है जब वो लव मैरिज कर रहे होते हैं। लव मैरिज में लड़के के ऊपर ये जिम्मेदारी होती है कि  आने वाली लड़की परिवार को बेहतर तरह से समझे। 
विज्ञापन

3 of 6
शादी के दिन ये सोचते हैं लड़के
स्टेटस मेंटेन करने का डर

अगर किसी लड़के की शादी खुद से बड़े घर में तय हुई हैं तो उसे ये चितां भी रहती है कि क्या वो अपनी लिमिटेड सैलरी में अपनी होने वाली पत्नी का स्टेट्स मेंटेन कर पाएगा कि नहीं। कहीं उनका रिश्ता समझदारी के अभाव में टूट न जाए। 

4 of 6
शादी के दिन ये सोचते हैं लड़के
सेक्सुुअल लाइफ को लेकर रहती है चिंता 

शादी के दिन लड़के ये सोचकर भी परेशान रहते हैं कि वो अपने पार्टनर को सैक्सुअल सैटिस्फैक्शन दे पाएंगे कि नहीं। क्योंकि आज भी ये धारणा लड़कों के भीतर होती है कि सैक्सुअली सैटिस्फाइड करने की पहली जिम्मेदारी उनकी ही है।  
विज्ञापन

5 of 6
शादी के दिन ये सोचते हैं लड़के
जिम्मेदारी का अहसास
  शादी एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। शादी से पहले लड़के मनमौजी रवैये के होते हैं लेकिन किसी और कि जिम्मेदारी का अहसास ही उन्हें डरा देता है। लड़के सोचते हैं कि जिससे उनकी शादी होने वाली है वह उसको खुश रख पाएंगे कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी के दिन ये सोचते हैं लड़के
साथी को खुश रखने का प्रेशर

लड़को शादी से कुछ देर पहले अक्सर ये सोच कर भी परेशान होते रहते हैं कि क्या उनका पार्टनर उनके साथ खुश रह पाएंगा। उसकी पसंद और नपसंद उसकी खुद की पसंद के साथ मेल खाने वाली होगी कि नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें