फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ तो समझिए जनाब! लड़कियों के ये इशारे बताते हैं उनके दिल की बात

Mon, 26 Jun 2017 01:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 8
लड़कियों को करना चाहते हैं आकर्षित
लड़कियों से दोस्ती करनी है तो आपको उनके ये इशारे तो समझने ही पड़ेंगे। क्योंकि एक बात तो पक्की है कि लड़कियां बताती कम और छिपाती ज्यादा हैं। ये कभी खुलकर कुछ भी नहीं बतातीं। भले ही वो आपको कितना भी पसंद करें, पर कभी भी वो खुलकर आपको नहीं बताएंगी। हां, इशारों से जताएंगी जरूर उनके लिए कितना खास है, आप। तो समझिए उनके इशारों से उनके दिल की बात। 
 
विज्ञापन

...अगर सबसे पहले बताती हैं हर बात आपको

2 of 8
relationship
कोई लड़की घर हो या ऑफिस, हर बात अगर सबसे पहले आपसे शेयर करती है तो समझिए वह आपको पसंद करती है। वह आपका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं। ऑफिस की परेशानी, ऑफिस में मिली सरहाना, घर की दिक्कतें इन सब बातों का आपसे शेयर करने का मतलब है कि कहीं न कहीं वह आपकी करीबी चाहती हैं। 
विज्ञापन

आपकी बीमारी की चिंता करना

3 of 8
रिप्लाई
ऑफिस में आप अपनी सीट पर बैठे हों, आपके पास एक मैसेज आए। ये मैसेज कुछ ऐसा हो, आपकी तबियत ठीक नहीं क्या? या फिर कल ऑफिस नहीं आए थे आप? अब कैसी है आपकी तबियत? डॉक्टर को दिखाया क्या? ये सारे सवाल मैसेज में या फिर खुद आकर आपसे कोई पूछे तो समझिए आप उन्हें अच्छे लगने लगे हैं। 

आपके घर के हर मामले में इंट्रेस्ट दिखाएं

4 of 8
relationship
आपके घर की परेशानी ध्यान से सुनें। न केवल सुनें बल्कि उसका हल बताएं। बीच-बीच में घर के लोगों के बारे में पूछताछ करें। हाल-चाल जानें। तो समझिए उनके दिल में आपके लिए खास जगह है। 
विज्ञापन

एक लड़का उनके पीछे पड़ा है...ये बताएं तो समझिए कुछ और ही है बात

5 of 8
हनी
लड़कियां अगर आपको बताती हैं, कोई लड़का है जो उनके पीछे पड़ा है। फलां लड़के ने उन्हें प्रपोज कर दिया। फलां लड़का उन्हें बार-बार फोन करता है। वगैरहा-वगैरहा तो समझिए वो आपके मन को टटोलना चाहती हैं। वह जानना चाहती हैं आपके मन में उनके लिए क्या कुछ खास जगह है। 
विज्ञापन

घर से कोई आए तो उसे सबसे पहले आपसे मिलाएं

6 of 8
girls signs - फोटो : लड़कियों के ये इशारे
लड़कियां आजकल काम पढ़ाई और काम के सिलसिले में अपने घर से दूर रहती हैं। ऐसे में जाहिर है कि मां-बाप बीच-बीच में उनसे मिलने भी जरूर आते रहेंगे। अगर लड़की आपको अपने मां-बाप से मिलवाने खासतौर पर ले जाए तो ये इशारा है कि वह आपको दूसरे दोस्तों से अलग समझती है। कुछ खास हैं आप उनके लिए। 
विज्ञापन

बात करते-करते बीच-बीच में आप पर अपनी नजरे टिकाए तो ...

7 of 8
हनी
ऑफिस में सभी एक दूसरे से बात करते हैं। लेकिन अगर कोई लड़की आपसे बात करते-करते, बीच-बीच में आप पर अपनी नजरें टिकाएं। सबसे नजरें बचाकर आपको चोरी-छिपे देखे। तो यकीन मानिए आम दोस्तों जैसे नहीं उनके लिए कुछ खास हैं आप। 
विज्ञापन

दूसरी लड़कियों से अगर आप फ्लर्ट करें तो उनके चेहरे के हाव-भाव बदल जाएं

8 of 8
हनी
अगर कोई लड़की आपको खास जगह देती है तो फिर उसे आपका दूसरी लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना कुबूल कैसे होगा? जैसे ही आप किसी दूसरी लड़की की तारीफ करेंगे या फिर उससे अपनी करीबी जताएंगे तो आपकी ये खास दोस्त उस दूसरी लड़की में कुछ कमी जरूर बताएगी। कमी अगर नहीं बताई तो फिर उनके चेहरे के हाव-भाव तुरंत बदल जाएंगे। जैसे वह आपसे कहेंगी आप अभी उस दूसरी लड़के के बारे में जानते ही कितना हैं? ऐसा भी हो सकता है कि वो उस बात से ही आपको डाइवर्ट करने की कोशिश करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें