फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद हर लड़की के साथ जरूर होती हैं ये 5 चीजें, अभी से आदत डालनी पड़ेगी

Tue, 22 May 2018 09:55 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हर लड़की अपनी शादी को लेकर कई सपने देखती है। उनके दिल में अपने पार्टनर को लेकर कई सवाल भी उठते रहते हैं। ऐसे में आपको 5 ऐसी बातें बताकर आपकी उलझन थोड़ी कम कर देते हैं जो शादी के बाद हर लड़की के साथ जरूर होती हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो 5 बातें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फास्ट फूड 
शादी से पहले खाने में जो भी आपकी पसंद रही हो लेकिन शादी के बाद आपको वही खाना पड़ेगा जो पूरे परिवार को पसंद होगा। आप अपने परिवार को रोजाना मैगी, नूडल्स और बर्गर नहीं खिला सकतीं। इसलिए अगर आप ज्यादातर समय फास्ट फूड खाकर बिताती हैं तो अपनी आदत अभी से बदल डालें। 
 
विज्ञापन

3 of 6
शेयरिंग है जरूरी
आप अगर आजाद ख्यालात की हैं और कहीं भी अपने मन से मम्मी-पापा को बिना बताए निकल जाती हैं तो याद रखें शादी के बाद आप ऐसा नहीं कर पाएंगी। अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद लड़के अपनी पार्टनर के लिए बहुत केयरिंग हो जाते हैं। घर पहुंचने में थोड़ी सी भी देर उन्हें परेशान कर सकती है। इसलिए कहीं भी जाने से पहले उन्हें जरूर बताएं। 

4 of 6
धैर्य से काम लें
आप घर की नई बहू हैं तो आपके रिश्तेदार आपको हर तरह से परखेंगे। आपके किए हुए काम में भी कई कमियां निकालेंगे। इसके लिए आपको पहले से ही तैयार रहना चाहिए। हो सकता है आपके पीछे आपकी बुराई भी हो लेकिन आप थोड़ा धैर्य से काम लें। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।  
विज्ञापन

5 of 6
प्राइवेट लाइफ
प्राइवेट लाइफ तो आप भूल ही जाइए। अब आपकी जिंदगी में कुछ भी प्राइवेट नहीं हो सकता है। अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपने हस्बैंड के साथ अपने अच्छे बुरे सभी तरह के अनुभवों को जरूर शेयर करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैलरी का हिसाब
हो सकता है शादी से पहले आप अपनी सैलरी का हिसाब किताब खुद ही रखती हो परंतु अब आपको अपनी पर्सनल बातों के साथ अपने पैसों के बारे में भी अपने पति से सभी बातें शेयर करनी पड़ सकती हैं। इसके लिए भी तैयार रहें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें