एचडी कुमारस्वामी-राधिका
अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 10 साल तक साथ रहने के बाद एचडी कुमारस्वामी और राधिका लगभग दो साल पहले अलग हो गए। खबरों के मुताबिक कुमारस्वामी ने राधिका से 2006 में शादी की थी लेकिन कुमारस्वामी ने कभी सार्वजनिक तौर पर शादी को नहीं स्वीकारा हालांकि 2010 में राधिका ने शादी की बात कबूल की थी। बता दें कि दोनों की एक बेटी भी है।