फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसी है ईशा अंबानी की ससुराल,पद्मश्री सम्मानित है सास तो ननद संभालती हैं करोड़ों का करोबार

Sat, 15 Dec 2018 02:28 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Anand Piramal - फोटो : file photo
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को हुई। जिसमें बॉलीवुड से लेकर पॉलिटीशियन और स्पोर्ट्स पर्सन का जमावड़ा देखने को मिला। जिसके बाद शुक्रवार यानी 14 दिसंबर को मुंबई के जियो गार्डन में ईशा-आनंद का रिसेप्शन रखा गया। मुकेश अंबानी के परिवार को तो हर कोई जानता है पर क्या आप ईशा अंबानी के ससुरालवालों के बारे में भी कुछ जानते हैं। आइए जानते हैं देश के सबसे अमीर व्यक्ति की बेटी ईशा की शादी जिस पीरामल परिवार में हो रही है, वहां कौन-कौन है और कैसा है बिजनेसमैन अजय पीरामल का परिवार?
विज्ञापन

2 of 6
Ajay Piramal - फोटो : file photo
आनंद पीरामल की फैमली मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू जिले की रहने वाली है। ईशा के ससुर अजय पीरामल पीरामल ग्रुप और श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन हैं। अजय पीरामल टाटा संस में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं। बिजनेस के मामले में ईशा की सास स्वाति पीरामल भी किसी से कुछ कम नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Swati Piramal - फोटो : file photo
ईशा की सासा स्वाति पीरामल पद्मश्री से सम्मानित हैं। वह स्वाति पीरामल ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन हैं। स्वाति मुंबई यूनिवर्सिटी से मेडिकल की डिग्री ले चुकी हैं। उन्होंने हॉवर्ड स्कूल से पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के दो बच्चे हैं आनंद और नंदिनी।

4 of 6
Anand Piramal With His Sister - फोटो : file photo
ईशा अंबानी की ननद नंदिनी शादीशुदा हैं और उनके पति पीटर डी. यंग भी पीरामल ग्रुप का कामकाज देखते हैं। नंदिनी ने ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी से बी.ए. और स्टैनफोर्ड से एमबीए किया है। नंदिनी पीरामल ग्रुप का पूरा कारोबार और एचआर ऑपरेशन देखती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Nandini Piramal - फोटो : file photo
पीरामल हेल्थकेयर की अबॉट के साथ डील में नंदिनी ने अहम भूमिका निभाई थी। साल 2014 में उन्हें यंग ग्लोबल लीडर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। वर्तमान में पीटर पीरामल क्रिटिकल केयर के CEO और पीरामल फार्मा के ऑपरेटिंग बोर्ड मेंबर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आनंद पीरामल - फोटो : social media
अब बात करें ईशा के होने वाले पति आनंद पीरामल की तो उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनिसिल्विया से ग्रेजुएशन किया है। जिसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई हॉवर्ड से की। पीरामल ग्रुप में आनंद एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के पद पर हैं। आनंद के पास पीरामल रियल एस्टेट का कारोबार है। वह इसके संस्थापक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें