फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए असल में किन मौकों पर आई लव यू कहना होता है जरूरी, सही समय पर संभल जाते हैं रिश्ते

Sat, 27 Feb 2021 03:38 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन तीन शब्दों को कहना बहुत जरूरी हो जाता है - फोटो : Social Media

प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए सबसे ज्यादा ख्याति प्राप्त तीन शब्द आई लव यू वैसे तो प्रेमी अक्सर एक-दूजे को कहते हैं लेकिन कई बार यह तीन शब्द न सिर्फ प्यार का इजहार करते हैं बल्कि आपके रिश्ते को सही ढंग से चलाने में भी सहायता करते हैं। समय के साथ जरूरत पड़ने पर इन तीन शब्दों को कहना बहुत जरूरी हो जाता है लेकिन हम समझ ही नहीं पाते कि इनका प्रयोग कब और कहां करना चाहिए था और बाद में रिश्ते बिगड़ते चले जाते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किन मौकों पर आई लव यू कहना होता है बहुत जरूरी। 

विज्ञापन

2 of 5
बात और भी ज्यादा बिगड़ सकती है - फोटो : Social media

बहस के बीच
यदि आपके और पार्टनर के बीच बहस हो रही है तो दोनों में से कोई एक यदि बीच बहस में आई लव यू कह देगा तो बहस वहीं खत्म हो जाएगी नहीं तो बात और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। पहले आई लव यू कहने से कोई भी व्यक्ति छोटा-बड़ा नहीं हो जाता है बल्कि जो पहले कहेगा वह कहीं न कहीं दूसरे को इस बात का अहसास करवा देगा कि   वो गलती कर रहा है और बहस अपने आप ही खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

3 of 5
गलती स्वीकारते वक्त आपको अपने पार्टनर को आई लव यू भी कहना चाहिए - फोटो : pixa

जब कोई गलती हो गई है
जब आपसे कोई गलती हो गई है तो आपको उसे सही समय पर स्वीकार लेना चाहिए। गलती स्वीकारते वक्त आपको अपने पार्टनर को आई लव यू भी कहना चाहिए। ये आई लव यू उस वक्त आपके पार्टनर को महसूस करवाएगा कि आपको उनसे कितना प्रेम है और आप वाकई उनकी फिक्र करते हैं इसलिए पूरे मन से अपनी गलती को स्वीकार रहे हैं न कि कोई औपचारिकता निभा रहे हैं।

4 of 5
समय देखकर अपने पार्टनर को आई लव यू कहें - फोटो : सोशल मीडिया

जब पार्टनर कोई बिगड़ता काम संभाल ले
कई बार ऐसा होता कि कोई काम जो कि हमें लगता है कि हमारे हाथ से निकल चुका है और उसके प्रति हम निराशावादी हो जाए लेकिन पार्टनर अपनी सूझबूझ से उसका कोई समाधान खोज दे। ऐसे मेंं बहुत जरूरी है कि आप समय देखकर अपने पार्टनर को आई लव यू कहें। ये आई लव यू उन्हें महसूस करवाएगा कि उन्हें आपकी ये समझदारी पसंद आई और वे आपका सम्मान करने के साथ ही आपको धन्यवाद भी कहना चाह रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपका प्यार हमेशा उनके साथ है - फोटो : pexel
जब हमसफर परेशान हो
जब आपका हमसफर किसी कारण से बहुत परेशान है तब प्रयास करें कि सही समय देखकर पार्टनर के पास बैठें, उनकी बातों को ध्यान से सुनें और उनके हाथ को थामकर या उन्हें टाइट हग देकर आई लव यू कहें। यहां उन्हें ये आई लव यू ये महसूस करवाएगा कि परिस्थिति कोई भी आप और आपका प्यार हमेशा उनके साथ है और यही बात संभव है कि उनकी ताकत बनें और आप लोग कोई समाधान खोज लो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें