फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाती हैं ये पांच बातें, जीवन में जरूर करें शामिल

Sat, 19 Oct 2024 10:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपने कमजोर होते रिश्तों को मजबूत बनाएं और दूरियों को खत्म करें। इसके लिए यहां कुछ तरीके बताए जा रहे हैं, जिन्हें पति-पत्नी का रिश्ता हमेशा खुशहाल और मजबूत बना रहेगा। करवा चौथ पर केवल पूजा न करें, बल्कि रिश्ते में प्रेम और लगाव को बनाए रखने का प्रयास भी करें। 
विज्ञापन
1 of 6
पति पत्नी का रिश्ता मजबूत बनाने के तरीके - फोटो : freepik
रूबी शुक्ला

Karwa Chauth 2024 
20 अक्तूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। ये त्योहार पति-पत्नी के प्रेम, उनके जन्मों के बंधन और शादी के रिश्ते का प्रतीक है। हिंदू धर्म में पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का माना जाता है। जिसमें अग्नि को साक्षी मानकर दो लोग एक दूसरे से जुड़ जाते हैं। लेकिन अक्सर उनके बीच खटपट होना या विवाद देखा जाता है। कई बार ये छोटी मोटी खटपट इतनी बढ़ जाती हैं कि रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपका रिश्ता खराब हो तो जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने बीच की समस्याओं का हल निकालें। 

अपने कमजोर होते रिश्तों को मजबूत बनाएं और दूरियों को खत्म करें। इसके लिए यहां कुछ तरीके बताए जा रहे हैं, जिन्हें पति-पत्नी का रिश्ता हमेशा खुशहाल और मजबूत बना रहेगा। करवा चौथ पर केवल पूजा न करें, बल्कि रिश्ते में प्रेम और लगाव को बनाए रखने का प्रयास भी करें। 
विज्ञापन

2 of 6
Relationship - फोटो : istock
सम्मान

किसी भी रिश्ते में सम्मान होना जरूरी है। यह किसी भी मजबूत रिश्ते के लिए जरूरी है। सिर्फ माता-पिता या बड़ों के लिए ही नहीं, अपने से छोटों और पति-पत्नी के रिश्ते में भी सम्मान अहम होता है। इससे रिश्ते में महत्व बना रहता है। सम्मान प्यार की भावना और रिश्ते में सुरक्षा के भाव को उत्पन्न करता है। कभी-कभी किसी रिश्ते में प्यार बहुत होता है पर वह रिश्ता चलता नहीं क्योंकि उस रिश्ते में सम्मान नहीं होता है।
विज्ञापन

3 of 6
Relationship Tips - फोटो : adobe
भरोसा

भरोसा किसी भी रिश्ते की नींव होता है। अगर यह कमजोर हुआ तो पूरा रिश्ता ही कमजोर पड़ने लगता है। इसलिए कहा जाता है कि किसी भी रिश्ते में सबसे अहम चीज भरोसा है। अपने जीवनसाथी पर विश्वास करते हैं तो रिश्ता और मजबूत हो जाता है। आपके पार्टनर को ये पता होना चाहिए कि आप उनपर दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होता है और कभी भी कमजोर नहीं पड़ता है।

4 of 6
Relationship - फोटो : Istock
ईमानदारी

अपने रिश्ते में ईमानदार होना बहुत जरूरी है। अगर आप नहीं चाहते कि आपका रिश्ता कमजोर पड़े तो अपने पार्टनर से झूठ बोलना बंद कर दें। उनके प्रति ईमानदार रहें। क्योंकि, किसी भी रिश्ते को सबसे ज्यादा नुकसान झूठ पहुंचता है। रिश्ते को खुशहाल बनाए रखने के लिए एक दूसरे से सच बोलना, रिश्ते में ईमानदार रहना सीखें। 
विज्ञापन

5 of 6
माफी मांगें - फोटो : Adobe stock
माफी मांगें

गलतियां होना सामान्य है लेकिन अपनी गलती को अपनाकर उनके लिए माफी मांगना बहुत जरूरी है। अगर आपसे कोई गलती हुई है तो अपने पार्टनर से माफी मांगने में झिझक महसूस  न करें। उन्हें ये भी समझाएं कि किन परिस्थितियों में आपसे गलती हुई। उन्हें विश्वास दिलाएं कि आगे से आप प्रयास करेंगे कि ऐसी गलती न हो। हालांकि महत्वपूर्ण ये भी है कि अगर पार्टनर से कोई गलती हो जाए तो खुले दिल से माफ करने के लिए तैयार करें। बार-बार गलती का अहसास न दिलाएं, बल्कि गलती से सबक लेने की सलाह दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समय बिताएं - फोटो : Freepik
समय बिताएं

नई-नई शादी हुई हो या कई साल बीत गए हों, पति-पत्नी एक दूसरे को समय जरूर दें। एक दूसरे के साथ वक्त बिताएं। कहीं घूमने जाएं, छुट्टी पर किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। हालांकि अगर आप पैसे और समय को व्यय करने से बचना चाहते हैं तो भी घर पर रहकर पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। इसके लिए घर पर एक दूसरे के कामों में हाथ बंटाएं। साथ नाश्ता, लंच या मूवी देखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें