फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: पत्नी से हैं दूर तो ऐसे मनाएं करवा चौथ, ऑनलाइन भेज सकते हैं तोहफे

Wed, 01 Nov 2023 10:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर इस करवा चौथ आपको दफ्तर से छुट्टी नहीं मिल पा रही है और आप अपने जीवनसाथी से दूर हैं या जो जिन्होंने अपने मंगेतर के लिए व्रत रखा है और करवा चौथ पर उनसे मिल नहीं सकते, वह लोग कुछ तरीके अपनाकर करवा चौथ को खास तरीके से मना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
karwa chauth - फोटो : istock
Karwa Chauth 2023 Celebration Ideas : इस वर्ष 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का पर्व है। करवा चौथ सुहागिनों का महत्वपूर्ण पर्व है। करवा चौथ के मौके पर विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ उपवास रखती हैं। करवा चौथ के उपवास निर्जला रहा जाता है। शाम में पूजा करके पति का चेहरा देखकर उपवास खोला जाता है। कई जगहों पर विवाहित स्त्रियों के अलावा जिन लड़कियों की शादी तय हो गई है, वह अपने होने वाले पति के लिए उपवास रखती हैं। करवा चौथ के लिए अधिकतर कपल उत्साहित होते हैं। दिनभर कितने भी व्यस्त क्यों न हो, शाम में वक्त निकालकर समय पर घर पहुंच जाते हैं ताकि मिलकर करवा चौथ की पूजा में शामिल हो सकें।

हालांकि करवा चौथ पर दफ्तरों में छुट्टी नहीं होती है। ऐसे में जो कपल काम के सिलसिले में अलग-अलग शहरों में रहते हैं, उनके लिए करवा चौथ साथ मनाना मुश्किल हो जाता है। अगर इस करवा चौथ आपको दफ्तर से छुट्टी नहीं मिल पा रही है और आप अपने जीवनसाथी से दूर हैं या जो जिन्होंने अपने मंगेतर के लिए व्रत रखा है और करवा चौथ पर उनसे मिल नहीं सकते, वह लोग कुछ तरीके अपनाकर करवा चौथ को खास तरीके से मना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Marigold Flower - फोटो : iStock
सुबह की शुरुआत फूलों से साथ

करवा चौथ पर पति और पत्नी एक दूसरे के साथ नहीं हैं तो साथी इस कमी को महसूस न होने दें। साथी अगर दूसरे शहर में है तो उनके लिए करवा चौथ की सुबह सुंदर बनाएं। उनके लिए खूबसूरत और सुगंधित फूल भिजनाएं। कई आनलाइन विकल्पों के जरिए ताजे सुगंधित फूल सुबह ही पहुंचा सकते हैं। नींद खुलते ही फूलों को देख साथी खुश हो जाएगा और दिन की शुरुआत बेहद खुशनुमा होगी।
विज्ञापन

3 of 5
वैलेंटाइन डे गिफ्ट - फोटो : Istock
तोहफा

करवा चौथ के मौके पर पति अपनी पत्नी को कुछ तोहफा दे सकते हैं। अगर साथ नहीं हैं तो ऑनलाइन माध्यम से उनकी पसंद का कोई उपहार भिजवाएं। एक छोटा सा गिफ्ट साथी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। पत्नी के लिए चॉकलेट का बॉक्स, ज्वेलरी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स या उनकी पसंद की कोई खास चीज भेज सकते हैं। महिलाएं भी पति के लिए करवाचौथ पर गिफ्ट ऑर्डर कर सकती हैं।

Karwa Chauth 2023: हर पत्नी को पसंद होती हैं ये चीजें, करवा चौथ पर तोहफे में दें    

4 of 5
Karwa Chauth 2023 - फोटो : instagram
अच्छे से हों तैयार

करवा चौथ पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। अगर पति पास में न हो, तब भी अच्छे से ड्रेसअप होकर पूजा करें। यह पुरुष भी करें। शाम में पूजा के समय पति अच्छे से तैयार हों। तैयार होकर सुबह या शाम में साथी को अपनी सेल्फी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
long distance couple - फोटो : istock
वीडियो कॉल

तकनीक ने आज दूर बैठे लोगों को एक दूसरे के करीब ला दिया है। करवा चौथ पर इसी तकनीक का उपयोग करते हैं कपल एक दूसरे को वीडियो कॉल कर सकते हैं। वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे के साथ करवा चौथ मनाएं। भले ही दूर हैं लेकिन वीडियो कॉल के माध्यम से पूजा के समय एक दूसरे के पास महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें