हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का इंतजार लगभग खत्म होने को है, क्योंकि इस साल ये पर्व 24 अक्टूबर रविवार के दिन मनाया जाएगा। जहां एक तरफ हिंदू धर्म में इस करवा चौथ को काफी माना जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ ये त्योहार पति-पत्नी के बीच के अटूट प्रेम को दर्शाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। मतलब पूरे दिन बिना खाए-पिए वो इस व्रत को करती हैं और रात को चंद्रमा की पूजा करने के बाद ही वो अपना व्रत खोलती हैं। ये व्रत पतियों की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। वहीं, इस दिन पति भी अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रखते हैं और उन्हें कई उपहार देते हैं, ताकि वे इस दिन खास महसूस कर सके। अगर आप भी अपनी पत्नी को इस करवा चौथ कोई गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, लेकिन उलझन में हैं कि क्या उपहार दें? तो चलिए हम आपको कुछ गिफ्ट्स के बारे में बताते हैं।