फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा और रुक्मणी ही नहीं, भगवान कृष्ण के बेहद करीब थीं ये पटरानियां

Fri, 23 Aug 2019 08:35 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
lord krishna - फोटो : Social Media
भगवान श्रीकृष्ण के साथ हमेशा राधा और रुक्मणी का नाम लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परब्रह्म की संपूर्ण कलाओं से युक्त भगवान श्रीकृष्ण की 8 पटरानियां और 16,100 रानियां थीं। महाभारत और दूसरे शास्त्रों के मुताबिक, द्वारिकाधीश भगवान कृष्ण की प्रमुख रानियां आठ ही थीं। राधा, भगवान कृष्ण की प्रेयसी थीं और उनका विवाह राधा से नहीं हुआ था। जन्माष्टमी आने वाली है ऐसे में हम आपको भगवान कृष्ण की आठ प्रमुख पटरानियों के बारे में  बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
lord krishna - फोटो : pixabay
भगवान कृष्ण की आठ प्रमुख पटरानियां  रुक्मणी, जाम्बवन्ती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रवृदां, सत्या, रोहिणी और लक्ष्मणा थीं। हालांकि भगवान कृष्ण की प्रमुख पटरानी के तौर पर रुक्मणी का ही नाम लिया जाता है। रुक्मणी विदर्भ देश की राजकुमारी थीं और भगवान कृष्ण को मन ही मन अपना पति मानती थीं। भगवान कृष्ण ने रुक्मणी की इच्छा का सम्मान करते हुए उनका अपहरण कर उनसे विवाह किया था।
 
विज्ञापन

3 of 10
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
रुक्मणी 
पुराणों के अनुसार भगवान कृष्ण की पहली पत्नी रुक्मणी  थीं। जिन्हें देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। रुक्मणी श्री कृष्ण से विवाह करना चाहती थीं लेकिन उनके भाई रुक्मी को यह विवाह मंजूर नहीं था इसलिए उन्हें कान्हा से भागकर शादी करनी पड़ी थी। 

 

4 of 10
krishna - फोटो : social media
जामवंती
श्री कृष्ण ने दूसरा विवाह जामवंती से किया। जामवंती, जामवंत की पुत्री थीं। जामवंत ने श्री कृष्ण को उपहार में मणि भेंट कर उनके साथ अपनी कन्या का विवाह करा दिया था। बता दें, यह वही मणि थी जिसे चुराने का आरोप भगवान कृष्ण पर लगा था। 


 
विज्ञापन

5 of 10
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
सत्यभामा
भगवान कृष्ण की तीसरी पत्नी सत्यभामा थीं। सत्यभामा सत्राजित की बेटी थीं। जिस मणि को चोरी करने का आरोप कृष्ण पर लगा था यह मणि उन्हीं की थी। जैसे ही कृष्ण ने उनकी मणि उन्हें वापस की सत्राजित श्री कृष्ण पर लगाए गए अपने आरोपों के लिए लज्जित हो गए। उन्होंने भगवान से माफी मांगते हुए अपनी बेटी सत्यभामा का विवाह कृष्ण से करवा दिया।  



 
विज्ञापन

6 of 10
krishna - फोटो : social media
कालिन्दी
यह भगवान श्री कृष्ण की चौथी पत्नी थीं। कालिन्दी सूर्य भगवान की पुत्री थीं जिन्होंने श्री कृष्ण को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए भगवान ने उनसे विवाह कर लिया।


 
विज्ञापन

7 of 10
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
नग्नजिति
यह नंद के लाल की पांचवी पत्नी थीं। इनके पिता का नाम राजा नग्नजिति  था। राजा ने अपनी बेटी के स्वयंवर में ऐसी शर्त रखी जिसे सिर्फ श्री कृष्ण ही पूरा कर सकते थे। श्री कृष्ण ने राजा की शर्त को पूरा करते हुए एख ही अखाड़े में सात पागल सांडो को काबू करके नग्नजिति को अपनी पत्नी बनाया। 

8 of 10
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
मित्रवृंदा
यह कृष्ण की छठवीं पत्नी थीं। मित्रवृंदा उज्जैन के राजा विंद और अनुविंद की बहन थीं। मित्रवृंदा श्रीकृष्ण को अपना पति चुनना चाहती थीं लेकिन विंद और अनुविंद ने अपनी बहन को ऐसा नहीं करने दिया। जिसेक बाद कृष्ण बलपूर्वक मित्रवृंदा को स्वयंवर से उठाकर ले गए थे। 
 

9 of 10
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
रोहिणी
ये श्री कृष्ण की सातवीं पत्नी थीं। रोहिणी ऋतुसुकृत की पुत्री थीं। रोहिणी ने स्वयं ही स्वयंवर के दौरान श्री कृष्ण को अपना पति चुना था। 
 
विज्ञापन

10 of 10
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
लक्ष्मणा 
यह भगवान श्री कृष्ण की आठवीं पत्नी थीं। यह कैकेय देश की राजकुमारी थीं। इन्होंने अपने स्वयंवर के दौरान भगवान श्री कृष्ण के गले में वरमाला पहनाकर उन्हें अपना पति चुना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें